15.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराजनीतितो क्या ओवैसी की चली जाएगी संसद सदस्यता? आर्टिकल 102 (D) का...

तो क्या ओवैसी की चली जाएगी संसद सदस्यता? आर्टिकल 102 (D) का वो प्रावधान जानिए

Published on

नई दिल्ली

संसद सत्र के दूसरे दिन भी कई नवनिर्वाचित सांसदों ने लोकसभा सदस्य पद की शपथ ली। इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा में रहे AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी। उन्होंने बाकी सांसदों से अलग शपथ के बाद जय भीम, जय मीम और जय फिलिस्तीन के नारे लगाए। उनकी इस हरकत पर कई सांसदों ने आपत्ति दर्ज की। इस बीच एक और बात चर्चा में आ गई कि क्या कोई सांसद किसी अन्य राष्ट्र के प्रति आस्था व्यक्त कर सकता है? संविधान के आर्टिकल 102(D) में इसके बारे में विस्तार से बताया गया है। संविधान के इस आर्टिकल की मानें तो जय फिलिस्तीन का नारा संसद में लगाने पर ओवैसी की लोकसभा सदस्यता भी जा सकती है। आइए इसके बारे में डिटेल से जानते हैं।

चली जाएगी ओवैसी की सदस्यता? आर्टिकल 102 (D) को जानिए
ओवैसी का सदन के अंदर जय फिलिस्तीन का नारा लगाना उन्हें अब महंगा पड़ सकता है। संविधान के आर्टिकल 102 (D) में इसे लेकर प्रोविजन है।
लोकसभा सदस्य की सदस्यता जा सकती है अगर-
(क) अगर वह भारत सरकार या किसी राज्य सरकार के अधीन कोई लाभ का पद धारण करता है, सिवाय इसके कि संसद द्वारा कानून द्वारा घोषित पद को उसके धारक को अयोग्य घोषित नहीं किया जाता है।
(ख) अगर वह अस्वस्थ दिमाग का है और एक सक्षम अदालत द्वारा ऐसा घोषित किया गया है।
(ग) अगर वह दिवालिया है और उसकी संपत्ति का निपटारा नहीं हुआ है।
(घ) अगर वह भारत का नागरिक नहीं है, या उसने स्वेच्छा से किसी विदेशी राज्य की नागरिकता प्राप्त कर ली है, या किसी विदेशी राज्य के प्रति निष्ठा या आस्था की किसी स्वीकृति के अधीन है।
(ङ) अगर वह संसद द्वारा बनाए गए किसी कानून के द्वारा या उसके अधीन ऐसा अयोग्य घोषित किया गया है।

अधिवक्ता विनीत जिंदल ने दर्ज की शिकायत
अधिवक्ता विनीत जिंदल ने भारत के राष्ट्रपति के समक्ष भारत के संविधान के अनुच्छेद 103 के तहत एक शिकायत दर्ज की है। इसमें एक विदेशी राज्य “फिलिस्तीन” के प्रति अपनी निष्ठा या प्रतिबद्धता दिखाने के लिए अनुच्छेद 102 (4) के तहत सांसद असदुद्दीन ओवैसी को अयोग्य घोषित करने की मांग की गई है। विनीत जिंदल ने अपने एक्स हैंडल से लिखा कि जो भारत माता की जय बोलने से मना करता है वो देश की संसद में देश के संविधान व देश की अखंडता को बनाए रखने की शपथ लेते हुए ‘जय फिलिस्तीन’ बोलता है। इससे पता चलता है कि ये ओवैसी भारत नहीं दूसरे देश के लिए निष्ठा रखता है। इसकी लोक सभा सदस्यता निरस्त होनी चाहिए

ओवैसी का बयान सदन से डिलीट
एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने जय भीम बोला, इसके बाद जय मीम, जय तेलंगाना और जय फिलस्तीन का नारा लगाया था। विवाद बढ़ता देख उन्होंने कहा कि मैं भारत के हाशिए पर पड़े लोगों के मुद्दों को ईमानदारी से उठाता रहूंगा। इसके बाद सभापति ने इसे रिकॉर्ड से हटा दिया।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...