15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराजनीतिक्या हुई बात जब दोनों खिलखिला उठे... संसद में जब हुई चिराग...

क्या हुई बात जब दोनों खिलखिला उठे… संसद में जब हुई चिराग पासवान और कंगना की मुलाकात

Published on

नई दिल्ली:

लोकसभा चुनाव से पहले और चुनाव जीत जाने के बाद भी कंगना रनौत सुर्खियों में हैं। हिमाचल की मंडी सीट से जीतकर वह संसद पहुंची हैं। वह अब लोकसभा सदस्य हैं। बुधवार लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव था और सभी सांसद लोकसभा पहुंचे। बीजेपी सांसद कंगना रनौत जब लोकसभा पहुंची तो मीडिया के कैमरे उनकी ओर घूम गए। इसी दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान दिखाई दिए। दोनों किसी बात पर हंसते और ताली मारते हुए दिखाई दिए। चिराग पासवान और कंगना रनौत, दोनों एक फिल्म में पहले साथ काम कर चुके हैं।

संसद भवन जब पहुंचे कंगना और चिराग
2011 में, दोनों ने एक फिल्म ‘मिले ना मिले हम’ में साथ अभिनय किया था। फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया और चिराग पासवान कुछ दिनों बाद राजनीति में आ गए। वहीं कंगना फिल्म इंडस्ट्री में बनी रहीं। पहली बार उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में राजनीति में एंट्री मारी। यहां उनकी पहली पारी ही हिट रही। उन्होंने हिमाचल की मंडी सीट पर शानदार जीत हासिल की।

कंगना की राजनीति में हुई एंट्री, चिराग बने मंत्री
चिराग पासवान अपने पिता की छाया से बाहर निकलकर राजनीति में अपनी एक खास पहचान बना चुके हैं। उनकी पार्टी का प्रदर्शन इस चुनाव में काफी शानदार रहा। उनकी पार्टी बीजेपी की सहयोगी है। केंद्र में अब वे खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हैं। पहले यह मंत्रालय उनके पिता संभाल चुके हैं। कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश के मंडी से चुनी गई हैं। इस चुनाव में राज्य के मंत्री और दिग्गज उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह को उन्होंने लगभग 75,000 मतों के अंतर से हराया। कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी भी आने वाली है। यह फिल्म 6 सितंबर को रिलीज होगी।

 

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...