15.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यबारिश में रील बनाकर झूम रही थी लड़की, तभी अचानक गिरी बिजली,...

बारिश में रील बनाकर झूम रही थी लड़की, तभी अचानक गिरी बिजली, VIDEO में कैद मंजर

Published on

सीतामढ़ी,

सीतामढ़ी जिले से रोंगटे खड़ा कर देने वाला वीडियो सामने आया है. यहां एक लड़की बारिश में रील बना रही थी. तभी आसमान से बिजली गिर गई. गनीमत रही कि लड़की को कुछ नहीं हुआ. सोशल मीडिया पर लड़की की डांस का रील तो वायरल नहीं हो पाया. लेकिन रील बनाती लड़की के पीछे बिजली गिरने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

मिली जानकारी के अनुसार सीतामढ़ी के बेला थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव में एक लड़की बारिश में भींगकर छत पर डांस कर रही थी और उसकी एक दोस्त उसका रील भी बना रही थी. इसी दौरान आसमान से बिजली गिरी और लड़की बाल-बाल बच गई. वहीं तेज आवाज के साथ बिजली गिरने की घटना भी कैमरे में कैद हो गयी.

मोबाइल में रिकॉर्ड हुई बिजली गिरने की घटना
बताया जाता है कि लड़की अपने फ्रेंड के साथ छत पर रील रिकॉर्ड करवा रही थी. तभी यह हादसा हुआ. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक लड़की अपने छत पर बारिश का मजा लेते हुए भींग-भींगकर डांस तभी जोरदार आवाज हुई और ऐसा लगा लड़की के ऊपर ही बिजली गिर पड़ी हो. वीडियो में भी पूरी स्क्रीन चौंधिया जाती है.

गांव के मुखिया की बेटी बना रही थी रील
वीडियो में साफ दिख रहा है कि बिजली गिरने के बाद लड़की डर कर वहां से भाग जाती है. बिजली गिरने की इस घटना में लड़की बाल-बाल बच गई. लड़की का नाम सानिया कुमारी है, जो मुखिया राघवेन्द्र भगत उर्फ कमाल भगत की पुत्री बताई जा रही है. बिजली लड़की के पड़ोसी देवनारायण भगत की छत पर गिरी है. फिर भी लड़की जख्मी हो सकती थी. क्योंकि वज्रपात काफी नजदीक हुआ था.

डांस करते ही गिरी बिजली
रील बनाने के दौरान डांस कर रही लड़की के पीछे बिजली गिरी, लेकिन वीडियो में ऐसा दिख रहा कि बिजली लड़की के ऊपर ही गिरी हो. यह पूरी घटना मोबाइल में रिकॉर्ड हो गई है. बिहार में मानसून का आगाज हो गया है. यही कारण है कि बुधवार सुबह से ही मानसून की पहली बारिश पूरे सीतामढ़ी जिले में जमकर हुई. इसी दौरान यह हादसा हुआ और लड़की की जान बाल-बाल बच गयी.

 

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में पांच दिवसीय अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भोपाल इकाई में आज पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण...

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...