13.4 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यगर्लफ्रेंड से रेप और हत्या के आरोप में अरेस्ट हुआ था युवक,...

गर्लफ्रेंड से रेप और हत्या के आरोप में अरेस्ट हुआ था युवक, थाने के टॉयलेट में मिली लाश

Published on

चंद्रपुर,

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में पुलिस थाने में 20 साल के एक युवक की लाश बरामद हुई है. बताया जाता है कि दुष्कर्म और हत्या के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया गया था. उसने थाने के टॉयलेट में जाकर आत्महत्या कर ली. फंदे से झूलता हुआ शव शव बराम हुआ था. यह मामला जिले के वरोरा पुलिस स्टेशन की है.

न्यूज एजेंसी से मिली जानकारी के अनुसार आत्महत्या करने वाले युवक की पहचान समाधान कोली के रूप में की गई है. उस पर उसकी गर्लफ्रेंड से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर देने का आरोप था. 26 जून को आनंदवन में उसने घटना को अंजाम दिया था और तब से 4 जुलाई तक के लिए पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया था.

वहां के एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि युवक ने टॉयलेट के लिए गया था. अंदर जाकर उसने अपने जूते के फीते से फंदा बनाकर टॉयलेट के दरवाजे से लटक गया. इस कारण उसकी मौत हो गई. इस मामले को लेकर पुलिस ने विभागीय जांच शुरू कर दी है. इस मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मी पर आगे कार्रवाई की जाएगी.

स्थानीय पुलिस का कहना है कि इस मामले को जांच के लिए सीआईडी को सौंप दिया जाएगा. बताया जाता है कि आरोपी की गर्लफ्रेंड 26 जून को आनंदवन में अपने घर में मृत पाई गई थी. उसके शरीर पर जख्म के कई निशान थे. हत्या के दूसरे दिन ही आरोपी ब्वायफ्रेंड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था.

बताया जाता है कि आरोपी ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या करने के लिए बकायदा ऑनलाइन चाकू खरीदकर मंगवाया था. पहले उसने गर्लफ्रेंड के साथ दुष्कर्म किया, जब वह अपने घर पर अकेली थी. उसके बाद उस पर चाकू से हमला कर कई बार वार किया और जान ले ली थी.

Latest articles

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...