12.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्य'युवाओं के सपनें चकनाचूर करने वालों को नहीं छोड़ेंगे' किसानों के खाते...

‘युवाओं के सपनें चकनाचूर करने वालों को नहीं छोड़ेंगे’ किसानों के खाते में राशि ट्रांसफर कर जानें क्या बोले CM भजनलाल

Published on

टोंक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को टोंक में मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान योजना की पहली किस्त किसानों के खाते में ट्रांसफर की गई हैं। इसके तहत किसानों को उनके खाते में 1 हजार रुपए की राशि मिली। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सम्मान निधि योजना के तहत राजस्थान के 65 लाख किसानों को लाभान्वित किया है। इसके तहत करीब 650 करोड रुपए किसानों के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल की कई उपलब्धियां को गिनाते हुए कांग्रेस को जमकर घेरा।

युवाओं के सपनों को चकनाचूर करने वालों को नहीं छोड़ेंगे
मुख्यमंत्री सम्मान निधि योजना की शुरुआत करने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कांग्रेस पर जमकर गरजे। उन्होंने पिछली सरकार के दौरान हुए पेपर लीक मामलों को लेकर कांग्रेस को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने युवाओं के सपनों को चकनाचूर किया है। उनका भविष्य चौपट कर दिया, लेकिन हमारी सरकार राज्य के युवाओं के साथ धोखा करने वाले लोगों को किसी हाल में छोड़ने वाले नहीं है। इसके लिए एसओजी लगातार पेपर लीक से जुड़े हुए लोगों को बेनकाब करते हुए सलाखों के पीछे पहुंचा रही है।

मुख्यमंत्री भजनलाल ने डोटासरा पर पलटवार किया
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के सवाल पर पलटवार जवाब दिया। इसमें एक दिन पहले डोटासरा ने कहा था कि सरकार ने अब तक के कार्यकाल में कुछ नहीं किया। इस पर जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने ईआरसीपी योजना को लेकर काम किया है और आपसे वादा है कि ईआरसीपी आएगी और 21 जिलों के गांव को निश्चित रूप से पानी मिलेगा। इसी तरह किसान सम्मान निधि देने का हमने वादा किया था, वह भी हमने पूरा कर दिया है। आने वाले समय में हम किसानों के लिए और भी कई योजनाएं लाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को 8000 करोड़ से ज्यादा का बिजली बिलों का अनुदान देने का हमने काम किया है। इसी तरह बिजली को लेकर 2.24 लाख करोड़ के एमओयू किए हैं। इससे हम किसानों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध कर सकेंगे। जिससे किसानों को परेशान नहीं होना पड़ेगा।

कार्यक्रम में पांच मंत्रियों सहित भाजपा नेताओं ने लिया हिस्सा
कार्यक्रम में जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी ने किसानों की आमदनी 2024 तक दोगुनी करने का वादा किया था, वह भी पूरा किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने हर साल किसानों को मिलने वाली 6000 रुपए की राशि को बढ़ाने का वादा किया था, उसको लेकर यह योजना शुरू की जा रही है। कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री और टोंक जिला प्रभारी हीरालाल नागर, सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक और कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा भी उपस्थित रहे। इसके अलावा पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया, जिला प्रमुख सरोज बंसल, भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत मेहता, पूर्व केंद्रीय मंत्री सीआर चौधरी, गणेश माहुर, सतीश चंदेल समेत बीजेपी के नेता उपस्थित थे।

Latest articles

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...