12.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराजनीति'पीएम के पास मणिपुर के अलावा हर चीज के लिए समय है...'...

‘पीएम के पास मणिपुर के अलावा हर चीज के लिए समय है…’ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने फिर कसा PM मोदी पर तंज

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हिंसा प्रभावित मणिपुर का दौरा करने के लिए अभी तक समय नहीं निकालने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने पिछले साल मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के इस्तीफे को लेकर हुए नाटक की याद दिलाई। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में मुख्यमंत्री सिंह के फटे हुए त्यागपत्र की तस्वीर साझा करते हुए कहा ठीक एक साल पहले, इंफाल में इस्तीफे का एक बड़ा नाटक हुआ था। उन्होंने एक्स पर लिखा मणिपुर की पीड़ा और व्यथा जारी है। नॉन बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री के पास संकटग्रस्त राज्य का दौरा करने या वहां के निर्वाचित प्रतिनिधियों से आमने-सामने बात करने के अलावा हर चीज के लिए समय है।मणिपुर को लेकर आरएसएस प्रमुख भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चेता चुके है।

पिछले साल मई में मैतई समुदाय की अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिए जाने की मांग के विरोध में कुकी आदिवासियों ने पहाड़ी जिलों में एकजुटता मार्च निकाल था। जिसके बाद मणिपुर में जातीय हिंसा भड़क उठी थी। राज्य में जारी हिंसक घटनाओं के बीच पिछले साल जून में सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का प्रयास किया था, लेकिन उनके समर्थकों ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया था। सैकड़ों महिलाओं ने मानव श्रृंखला बनाकर उन्हें राज्यपाल के घर जाकर इस्तीफा देने से रोक दिया था। महिलाओं ने त्यागपत्र फाड़ भी दिया था।

पहले भी कांग्रेस महासचिव ने पीएम पर हमला बोला था
बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले कुछ महीने पहले ‘द असम ट्रिब्यून’ अखबार को दिए इंटरव्यू में मणिपुर की स्थिति पर खुलकर बात की थी। पीएम मोदी ने कहा था कि मैं संसद में पहले ही इस बारे में बोल चुका हूं। हमने संघर्ष को हल करने के लिए अपने सर्वोत्तम संसाधनों और प्रशासनिक मशीनरी को समर्पित किया है। भारत सरकार के समय पर हस्तक्षेप और मणिपुर सरकार के प्रयासों के कारण राज्य की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। हालांकि पीएम मोदी के इस बयान पर भी विपक्ष ने सवाल उड़ा किया था। कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने उस वक्त भी पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि बीजेपी के लिए यह दावा करना अपमानजनक और बेशर्मी है कि प्रधानमंत्री ने मणिपुर को बचा लिया है। सैंकड़ों लोग मारे गए और लाखों लोग विस्थापित हुए। डर और भय का माहौल बना हुआ है और समुदाय अलग-अलग रह रहे हैं।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...