20 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeराजनीतिमैं आपकी समस्याओं को संसद में पूरी ताकत से उठाऊंगा... नेता विपक्ष...

मैं आपकी समस्याओं को संसद में पूरी ताकत से उठाऊंगा… नेता विपक्ष की भूमिका पर क्या बोले राहुल गांधी

Published on

नई दिल्ली:

राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि विपक्ष का नेता हर भारतीय के लिए सबसे मजबूत लोकतांत्रिक साधन है और वह इस भूमिका में संसद में भारत के लोगों की आवाज उठाएंगे। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में, हाल ही में लोकसभा में नेता विपक्ष बने गांधी ने एक वीडियो संदेश भी शेयर किया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद 10 साल के अंतराल के बाद भरा गया है।

संदेश में राहुल गांधी युवाओं से बात करते हुए नजर आ रहे हैं, जिन्होंने कहा कि नीट परीक्षा फिर से आयोजित कराना उनकी मांग है। इसके बाद विपक्ष के नेता द्वारा 28 जून को लोकसभा में इस मुद्दे को उठाने का एक और वीडियो क्लिप दिखाया गया है।

विपक्ष का नेता हर भारतीय के पास सबसे मजबूत लोकतांत्रिक साधन है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मैं आपकी समस्याओं और मुद्दों को संसद में पूरी ताकत से उठाकर आपकी आवाज बुलंद करूंगा।
राहुल गांधी, नेता विपक्ष (लोकसभा)

राहुल गांधी की अग्निवीर अजय सिंह (23) के परिवार के साथ मुलाकात की क्लिप भी दिखाई गई है, जो जनवरी में जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में बारूदी सुरंग विस्फोट में शहीद हो गए थे। वह वीडियो में मणिपुर में हिंसा के पीड़ितों के साथ ही अन्य लोगों से भी मुलाकात करते नजर आए।कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को सदन में नेता प्रतिपक्ष के रूप में आधिकारिक रूप से मान्यता मिल गई है। राहुल गांधी का नेता प्रतिपक्ष का दर्जा नौ जून, 2024 से प्रभावी है। वह इस बार लोकसभा में उत्तर प्रदेश के रायबरेली का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

Latest articles

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...