9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराजनीति'माइक का कंट्रोल आसन के पास नहीं होता', म्यूट करने के आरोपों...

‘माइक का कंट्रोल आसन के पास नहीं होता’, म्यूट करने के आरोपों पर बोले स्पीकर बिरला

Published on

नई दिल्ली

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने विपक्ष के नेताओं का माइक बंद करने के आरोपों पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सदन आसन व्यवस्था के अनुसार चलता है। आसन पर बैठे व्यक्ति के पास माइक का कंट्रोल या रिमोट नहीं होता। इस आसन पर विपक्ष के नेता भी बैठते हैं। ऐसे में इस तरह का आरोप लगाना सही नहीं है। बता दें कि शुक्रवार को नेता विपक्ष राहुल गांधी ने स्पीकर पर माइक बंद करने का आरोप लगाया था। लोकसभा स्पीकर ने बिना नाम लिए उन्हें जवाब दिया।

‘माइक का कंट्रोल स्पीकर के पास नहीं होता’
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को कहा, ‘एक विषय मेरे लिए गंभीर चिंता का विषय है, सदन भी इसपर चिंता व्यक्त करे, कई माननीय सदस्य बाहर ये आरोप लगाते हैं कि स्पीकर, या आसन पर बैठे व्यक्ति उनका माइक बंद कर देते हैं। आप बरसों तक आपको कई साल हो गए, आपका अनुभव है आप मुझसे भी वरिष्ठ हैं, आप पुराने सदन में भी रहे हैं, नए सदन में भी हैं। आसन से व्यवस्था रहती है जिसका नाम पुकारा जाता है वह बोलता है, आसन व्यवस्था देता दूसरा नाम पुकारा जाता है वह बोलता है। आसन से व्यवस्था के अनुसार माइक का कंट्रोल चलता है।’

‘ऐसे आरोप लगाना ठीक नहीं’
उन्होंने आगे कहा, ‘माइक का कंट्रोल, रिमोट कभी भी आसन पर बैठे हुए व्यक्ति के पास नहीं होता है। आसन पर आप भी बैठते हैं, सभी दल के व्यक्ति बैठते हैं। चाहे किसी भी दल का सदस्य हो, इसी तरह से सदन चलाते हैं। इस आसन की हमेशा मर्यादा रही है इसलिए मेरा आग्रह है इस तरीके का आक्षेप नहीं करेंगे तो उचित रहेगा। सुरेश जी भी बैठते हैं, क्या हमारे पास कंट्रोल है क्या, सुरेश जी ने कहा कि नहीं है कंट्रोल, आप सुरेश जी की बात नहीं मानते हैं।’

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...