8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeभेल न्यूज़अभा गोस्वामी सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक एवं आम सभा निर्वाचन...

अभा गोस्वामी सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक एवं आम सभा निर्वाचन संपन्न

Published on

भोपाल।

अखिल भारतीय गोस्वामी सभा दिल्ली की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक, आमसभा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी के निर्वाचन सर्वसम्मति से संपन्न हुए। यह कार्यक्रम मोनी बाबा आश्रम गंगा घाट उज्जैन में देश के लगभग सभी राज्यों से प्रदेश अध्यक्ष,राष्ट्रीय कार्यकारिणी पदाधिकारीगण एवं मध्य प्रदेश के जिला अध्यक्ष की उपस्थिति में हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत बालकृष्ण जी पर्वत नागपुर को पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। महंत अक्षय भारती मंगलनाथ उज्जैन सभा का युवा विंग का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष उत्कर्षा गिरी मुंबई को बैठक में सर्वसम्मति से अयोध्या उत्तर प्रदेश में भूमि क्रय करके एवं उज्जैन मध्य प्रदेश में पूर्व में शंकराचार्य आश्रम ट्रस्ट द्वारा क्रय की गई भूमि पर शंकराचार्य आश्रम, सामाजिक आध्यात्मिक एवम राष्ट्रीय उत्थान हेतु शंकराचार्य मठ गोस्वामी भवन के निर्माण का संकल्प लिया गया। धर्म राष्ट्र एवं संस्कृति की रक्षार्थ युवाओं तथा मातृशक्ति को संगठित होकर कार्य करने हेतु सदस्यो से सुझाव लिए।

बैठक का शुभारंभ आद्य जगतगुरु शंकराचार्य जी की प्रतिमा का पूजन अभिषेक महामंडलेश्वर डॉक्टर सुमनानंद गिरि जी महाराज एवं मंगलनाथ महंत राजेंद्र भारती जी की उपस्थिति में हुआ । मुख्य निर्वाचन अधिकारी महंत प्रीतम पूरी जी गोस्वामी रहे। कार्यक्रम के सूत्रधार राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रेम नारायण गिरी भोपाल, मीडिया प्रभारी विपिन यति भोपाल, व्यवस्थापाक समिति के उज्जैन जिला अध्यक्ष संजय पुरी रहे। वैदिक मंत्र से आथित्य स्वागत परंपरा का निर्वहन करते हुए स्वागत भाषण उज्जैन मंडल अध्यक्ष विजय गिरी गोस्वामी द्वारा दिया गया।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

इंसेंटिव को लेकर का चरणबद्ध आंदोलन जारी

भोपाल। भेल कारखाने में इंसेंटिव रिवीजन की मांग को लेकर सीटू यूनियन द्वारा चरणबद्ध...

बीएचईएल भोपाल का पीवीटी 581 करोड़, टर्न ओवर 4647 और कैश कलेक्शन 5530 करोड़

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में वित्तीय वर्ष 2025.26 में रिकार्ड पीवीटी 581, टर्नओवर 4647और कैश...