19.1 C
London
Friday, July 4, 2025
Homeराज्यमुंबई कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ फिर विरोधी गुट सक्रिय, पार्टी प्रभारी से...

मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ फिर विरोधी गुट सक्रिय, पार्टी प्रभारी से लगाई गुहार

Published on

मुंबई

मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड के लिखाफ विरोधी गुट फिर से सक्रिय हो गया है। विरोधियों की संख्या तेजी से बढ़ी है। बुधवार को तिलक भवन में पार्टी प्रभारी एस चेन्नीथला के सामने अपनी राजनीति ताकत का प्रदर्शन किया। हालांकि, वर्षा गायकवाड के समर्थकों ने दावा किया कि वर्षा विरोधक या समर्थक जैसा वहां कुछ नहीं था। लोग आते रहे, प्रभारी से मिलते रहे और चलते रहे। रही बात वर्षा गायकवाड को हटाने की तो वह पहले ही राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आश्वासन दे चुके हैं कि वर्षा के नेतृत्व में आगामी विधानसभा और महानगरपालिका के नगरसेवकों के चुनाव लड़े जाएंगे। अब इसमें वर्षा गायकवाड को हटाने का कोई प्रश्न ही नहीं उठता।

वर्षा गायकवाड़ को लेकर पार्टी दो खेमे में बटी
मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ को लेकर पार्टी दो खेमे में बट गई है। एक खेमा उन्हें हटाने की मांग कर रहा है। इसके पीछे वे तर्क देते हैं कि वर्षा सांसद बन गई है। उनके पास मुंबई कांग्रेस के लिए वक्त नहीं है। वे मुंबई कांग्रेस के साथ न्याय नहीं कर पा रही है। वे अब सांसद का काम देखें या फिर मुंबई कांग्रेस को संभाले। महज चार महीने के बाद ही राज्य में विधानसभा चुनाव होंगे। विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद ही चंद महीने बाद ही मुंबई महानगरपालिक के नगरसेवकों के चुनाव होंगे। आने वाला दौर बेहद ही चुनौतीपुर्ण होगा इसलिए मुंबई कांग्रेस को एक ऐसा अध्यक्ष चाहिए जो मुंबई कांग्रेस को पूरा वक्त दे सके।

पार्टी के 16 वरिष्ठ नेता दिल्ली भी गए
वर्षा को मुंबई कांग्रेस की जिम्मेदारी से मुक्त करने के लिए पार्टी के 16 वरिष्ठ नेता दिल्ली भी गए। वहां पर उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलकर अपनी बात रखी। वहां पर दूसरे कई नेताओं से भी मिले। उस वक्त खरगे ने इन सभी को आश्वासन दिया था कि जल्द ही पार्टी प्रभारी चेन्निथला मुंबई जाएंगे और सभी से बात करेंगे। विरोधी गुट के आने के वर्षा का समर्थक गुट दिल्ली गया। वहां पर उन्होंने खड़गे सहित अन्य नेताओं से मिले थे। समर्थक गुट ने दिल्ली के नेताओं को बताया कि वर्षा गायकवाड हर तरह की चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इससे पहले भी मुंबई कांग्रेस का अध्यक्ष सांसद रहे हैं तब तो किसी प्रकार की कठिनाई नहीं थी। अब वर्षा से क्या परेशानी आएंगी।

मुंबई कांग्रेस की परेशानियों को बताया
बुधवार को चेन्निथला महाराष्ट्र कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन पहुंचे। वहां पर 16 विरोधियों के साथ-साथ कई सारे जिला अध्यक्ष व पार्टी के कई सारे वरिष्ठ नेताओं ने चेन्निथला से मुलाकात की। इन सभी ने मिलकर मुंबई कांग्रेस की परेशानियों को उनके सामने रखा। विरोधी गुटों ने चेन्निथला को पूरी जानकारी से अवगत कराया। वहां आए लोगों का कहना है कि चेन्निथला ने जल्द ही निर्णय नहीं लिया तो पार्टी के अंदर गुटबाजी और भी बढ़ेगी जिसका असर आने वाले विधानसभा चुनाव पर पड़ सकता है।

पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक
आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मुंबई कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी की बैठक हुई जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। बैठक में चेन्निथला ने पूछा कि मुंबई की कौन-कौन सी सीटों पर कांग्रेस को लड़ना चाहिए और क्यों उन सीटों पर लड़ना चाहिए इसकी विस्तृत जानकारी आंकड़ों के साथ अगली बैठक में रखे। साथ ही विधानमंडल की मॉनसून सत्र खत्म होने के बाद किन विषयों को लेकर राज्य व केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करना है। इस पर भी अगली बैठक में जानकारी दे। माना जा रहा है कि 10 दिन के बाद फिर से पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक होगी।

Latest articles

America Sanctions on Iran:8000 करोड़ के तेल व्यापार पर प्रतिबंध, हिजबुल्लाह से कनेक्शन

America Sanctions on Iran: अमेरिका ने एक बार फिर ईरान के लगभग एक अरब...

Lucky Zodiac Signs: 4 जुलाई को इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत हर काम में मिलेगी सफलता

Lucky Zodiac Signs: ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, 4 जुलाई 2025 का दिन कुछ...

More like this

MP Weather Update:MP में अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट आज 4 ज़िलों में बहुत तेज वर्षा की चेतावनी

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में भारी बारिश का सिलसिला लगातार जारी है. बुधवार...

MP Laptop Yojana: एमपी बोर्ड 12वीं के छात्रों के लिए खुशखबरी 4 जुलाई को CM मोहन यादव देंगे लैपटॉप के ₹25000

MP Laptop Yojana: मध्य प्रदेश बोर्ड के 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए एक...