12.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
HomeभोपालMP कैडर के सीनियर IAS अफसर निकुंज श्रीवास्तव जाएंगे अमेरिका, वर्ल्ड बैंक...

MP कैडर के सीनियर IAS अफसर निकुंज श्रीवास्तव जाएंगे अमेरिका, वर्ल्ड बैंक में बने सीनियर एडवाइजर

Published on

भोपाल ,

सीनियर आईएएस अफसर निकुंज कुमार श्रीवास्तव को अमेरिका में वर्ल्ड बैंक के कार्यकारी निदेशक के वरिष्ठ सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है. श्रीवास्तव मध्य प्रदेश कैडर के 1998 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं.

केंद्र के कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी एक आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने तीन साल की अवधि के लिए वाशिंगटन डीसी में वर्ल्ड बैंक के ईडी के वरिष्ठ सलाहकार के पद पर श्रीवास्तव की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. उन्हें गुजरात कैडर के आईएएस अधिकारी राजीव टोपनो के स्थान पर नियुक्त किया गया है.

सीनियर आईएएस अफसर श्रीवास्तव वर्तमान में मध्य प्रदेश में राजस्व और खनिज साधन विभाग के प्रमुख सचिव हैं. श्रीवास्तव 3 माह बाद अमेरिका में की गई पदस्थापना के लिए रिलीव होंगे.

आदेश में कहा गया है कि त्रिपुरा कैडर के 1995 बैच के आईएएस अधिकारी आशुतोष जिंदल को रवि कोटा के स्थान पर वाशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास में मंत्री (आर्थिक) नियुक्त किया गया है. मणिपुर कैडर के 2008 बैच के आईएएस अधिकारी ऋषिकेश अरविंद मोदक को वाशिंगटन डीसी में विश्व बैंक के ईडी के सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है. प्रधानमंत्री कार्यालय में निदेशक के पद पर कार्यरत मोदक गुजरात कैडर के 2004 बैच के आईएएस अधिकारी राजेंद्र कुमार का स्थान लेंगे.

भारतीय आर्थिक सेवा (IES) की 2010 बैच की अधिकारी अंशिका अरोड़ा विश्व व्यापार संगठन (WTO) जिनेवा में भारत के स्थायी मिशन (PMI) की परामर्शदाता (सेवाएं) होंगी. अरोड़ा को तीन साल के लिए इस पद पर नियुक्त किया गया है.

आदेशानुसार, महाराष्ट्र कैडर के 2010 बैच के आईएएस अधिकारी आशुतोष सलिल को तीन साल की अवधि के लिए ब्रुसेल्स स्थित भारतीय दूतावास में सलाहकार (उद्योग एवं इंजीनियरिंग) के पद पर नियुक्त किया गया है. आदेश में कहा गया है कि 2007 बैच के आईईएस अधिकारी प्रशांत चंद्रन बंगाल की खाड़ी में निदेशक होंगे.

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

भोपाल में हॉकी का अंतरराष्ट्रीय महाकुंभ: टीम इंडिया में एमपी अकादमी के 10 सितारों का जलवा

भोपाल। खेल प्रेमियों और मध्य प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है। भोपाल के...