12.3 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यबसपा सरकार में दो CMO की हत्या के आरोपी मुख्य शूटर आनंद...

बसपा सरकार में दो CMO की हत्या के आरोपी मुख्य शूटर आनंद प्रकाश तिवारी को उम्र कैद की सजा, दो बरी

Published on

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित दो सीएमओ हत्याकांड के आरोपी और शूटर आनंद प्रकाश तिवारी को उम्र कैद की सजा सुना दी गई है। साथ ही 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। सीबीआई कोर्ट ने बीते दिनों शूटर आनंद प्रकाश तिवारी को दोषी करार दिया था। सीबीआई के विशेष जज ने बुधवार को सुनवाई के दौरान सजा का ऐलान किया है। वहीं, आरोपी विनोद शर्मा और रामकृष्ण वर्मा को साक्ष्यों के अभाव में आरोप तय नहीं हो सके, जिसके कारण कोर्ट ने इन दोनों को बरी कर दिया है। बता दें कि दोनों सीएमओ की हत्याएं बसपा सरकार के दौरान हुई थी।

दरअसल, अक्टूबर 2010 में परिवार कल्याण विभाग के सीएमओ विनोद आर्य की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के समय विनोद आर्य घर से टहलने के लिए निकले थे। इसके छह महीने के भीतर अप्रैल 2011 में सीएमओ डॉ. ब्रह्म प्रसाद सिंह की भी हत्या कर दी गई थी। बीपी सिंह विनोद आर्य की मौत के बाद खाली हुए सीएमओ पर नियुक्त हुए थे। कुछ महीने में ही दो सीएमओ की हत्या से तत्कालीन बसपा सरकार की काफी किरकिरी भी हुई थी। तत्कालीन सीएम मायावती ने मामले की जांच सीबीआई को सौंपी थी।

इन दो सीएमओ हत्याकांड की जांच चल ही रही थी कि इसी बीच जेल में डिप्टी सीएमओ योगेंद्र सिंह सचान की जेल के अंदर ही संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। इस मामले में न्यायिक जांच भी हुई थी। परिजनों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। हत्याकांड की जांच कर रही सीबीआई ने अंशु दीक्षित, आनंद प्रकाश तिवारी, विनोद शर्मा, रामकृष्ण वर्मा को शूटर बताया था।

जानकारी के मुताबिक, सीएमओ हत्याकांड के बाद जून 2011 को मड़ियांव इलाके से यूपी एसटीएफ ने शूटर आनंद प्रकाश तिवारी, विनोद शर्मा और साजिशकर्ता रामकृष्ण वर्मा उर्फ आरके वर्मा को गिरफ्तार कर लिया था। आनंद प्रकाश के पास से बरामद दो पिस्टल का दोनों हत्याकांड में मिले खोखे से मिलान करवाया गया था, जिसमें पिस्टल और खोखे एक ही निकले थे। वहीं अंशु दीक्षित पेशी से भागते समय मुठभेड़ में ढ़ेर हो गया था। 2022 में गवाही पूरी हुई थी। वहीं हत्याकांड की जांच कर रही सीबीआई को एनआरएचएम घोटाले मामले के सुराग हाथ लगे थे। दावा किया गया कि हत्याएं फर्जी बिल पास करने से इनकार पर हुई थी। एनआरएचएम घोटाला 6 हजार करोड़ का घोटाला था। इसमे कई लोग और अफसर जेल गए थे।

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...