12.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यगुजरात के 10 लाख कर्मचारियों को सरकार का तोहफा, DA में बढ़ोतरी...

गुजरात के 10 लाख कर्मचारियों को सरकार का तोहफा, DA में बढ़ोतरी का ऐलान

Published on

नई दिल्‍ली ,

गुजरात के सरकारी कर्मचारियों को मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने बड़ा तोहफा दिया है. राज्‍य के सीएम ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान किया है. जनवरी 2024 से राज्‍य सरकार के कर्मारियों का महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) 4 प्रतिशत बढ़ाया जाएगा. राज्यसेवा और पंचायत सेवा और अन्य के 4.71 लाख कर्मचारियों और 4.73 लाख पेंशनभोगियों को इस बढ़ोतरी का लाभ दिया जाएगा.

सरकार ने 7वें वेतन आयोग के तहत बढ़ोतरी का ऐलान किया है. कर्मचारियों के लिए 4 फीसदी महंगाई भत्ता और पेंशनर्स के लिए 4 फीसदी महंगाई राहत बढ़ाया जाएगा. बढ़ा हुआ वेतन अगले महीने से अकाउंट में क्रेडिट हो सकता है. अगर इन कर्मचारियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता अगस्‍त में जारी किया जाता है, तो 6 महीने का जोड़कर महंगाई भत्ता कर्मचारियों के अकाउंट में भेजा जाएगा, जिसे 3 किस्‍तों में जारी किया जाएगा.

बकाया का कितना भुगतान करेगी सरकार
अगर 6 महीने के डीए बकाया को देखें तो गुजरात सरकार को कर्मचारियों को एरियर के एवज में कुल 1129.51 करोड़ रुपये का भुगतान करना है. यह पेमेंट तीन किस्‍त में किया जाएगा. इसका मतलब है कि कर्मचारियों के अकाउंट में पैसा तीन बार में करके भेजा जाएगा. इससे सरकार पर भी भार कम होगा और कर्मचारियों-पेंशनर्स के बकाए का भी भुगतान हो जाएगा.

जुलाई के लिए भी बढ़ा था महंगाई भत्ता
इससे ठीक पहले फरवरी में गुजरात सरकार ने राज्‍य कर्मचारियों को फायदा पहुंचाने के लिए जुलाई 2023 से महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ाया था. इस बढ़ोतरी से 4.45 लाख कर्मचारियों और 4.65 लाख पेंशनर्स को फायदा मिला था. जुलाई 2023 से बढ़ हुए डीए को भी 3 किस्‍त में जारी किया गया था. जुलाई 2023 से फरवरी 2024 तक वेतन का भुगतान तीन किस्तों में किया गया था.

गौरतलब है कि वित्त साल 2024-25 के लिए पूर्ण बजट पेश होने के साथ जुलाई महीने में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को डीए बढ़ोतरी की उम्‍मीद है. सरकार साल में दो बार कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करती है, ताकि महंगाई से मुकाबले के लिए कर्मचारियों को राहत मिल सके.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...