12.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यडंके की चोट पर कहता हूं नारायण साकार हरि निर्दोष हैं... बिना...

डंके की चोट पर कहता हूं नारायण साकार हरि निर्दोष हैं… बिना जांच दावा कैसे कर रहे हैं सपा सांसद?

Published on

हाथरस

यूपी के हाथरस में सत्संग कांड को लेकर बड़े स्तर पर राजनीति शुरू हो चुकी है। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने घायलों से मिलने के बाद मीडिया से बातचीत में सूरज पाल उर्फ भोले बाबा उर्फ नारायण साकार हरि को निर्दोष करा दिया। उन्होंने कहा कि डंके की चोट पर कहना चाहता हूं कि इसमें भोलेबाबा शामिल नहीं है। इसमें पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की है।

राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने कहा बीजेपी के लोग है, ऐसा कोई बाबा नहीं बचा है, जिसके यहां न गए हो। आशाराम के यहां कौन-कौन नहीं गया। उन्होंने कहा कि वहां लाल कृष्ण आडवाणी से लेकर सभी गए है। कोई प्रवचन कर रहा है तो उसकी बात सुनने में क्या दिक्कत है। 80 हजार लोगों की परमिशन दी गई। खाली परमिशन देना ही काफी नहीं था। ड्रोन से कोई निगरानी नहीं हुई, एंबुलेंस वहां नहीं थी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी नहीं थी।

सरकार ने अपने गुनाहों पर पर्दा डाला
उन्होंने कहा कि अगर कार्यक्रम में संख्या बढ़ गई तो पुलिस बल भी बढ़ना चाहिए था। यूपी सरकार ने अपने गुनाहों पर पर्दा डालने के लिए एक ऐसे व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर कर दी जो कार्यक्रम का कर्ताधर्ता था। पूरे मामले में प्रशासन की जिम्मेदारी थी। तथ्य को छुपाने के लिए तमाम लाशें बिना पोस्टमार्टम के उनके परिवार के लोगों को सौंप दी। वहीं मरने वालों का जितना आंकड़ा दिखा गया, संख्या उससे कही ज्यादा है। मामले में प्रशासन दोषी है और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

भोले बाबा करेंगे जांच में सहयोग
सूरजपाल उर्फ भोले बाबा के अधिवक्ता एपी सिंह आज हाथरस के जिला अस्पताल पहुंचे। एपी सिंह ने घायलों से मुलाकात की। इसके बाद मीडिया से कहा कि मरने वाले वहीं हैं जो व्यवस्था में लगे थे। सेवादारों और भोले बाबा को लेकर कहा कि विवेचना में सहयोग करेंगे।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...