9.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यमरीन ड्राइव पर लाखों की भीड़ के बीच से निकली एंबुलेंस, आगे...

मरीन ड्राइव पर लाखों की भीड़ के बीच से निकली एंबुलेंस, आगे बढ़ने के लिए रास्ता बनाते दिखे लोग

Published on

मुंबई,

मुंबई के मरीन ड्राइव पर जुटे लाखों खेल प्रेमियों के बीच सहयोग और सहृदयता का अदभुत दृश्य देखने को मिला. जब लाखों की भीड़ के बीच से एक एंबुलेंस गुजरती दिखी. विश्व विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के स्वागत के लिए जुटे लाखों प्रशंसकों ने खेल प्रेम के साथ सेवा भावना का प्रदर्शन करते हुए एंबुलेंस को रास्ता दिया.

सागर किनारे नर समुद्र के बीच से गुजरती एंबुलेंस का वीडियो वहां जुटे लोगों के उत्साह के साथ धैर्य और मानवता का परिचय देता है. एक के ऊपर एक चढ़े हजारों लोग जिस तरह से धैर्यपूर्वक पीछे हटकर एंबुलेंस के लिए जगह बनाते दिखे. इससे भीड़ की एकता का भी पता चलता है कि कैसे किसी की मदद के लिए लाखों लोग मानसिक रूप से एक हो सकते हैं.

भीड़ ने दिखाई सेवा भावना की मिसाल
मरीन ड्राइव का एरियल व्यू देखने पर ऐसा लग रहा है कि लाखों की भीड़ को चीरते हुए एंबुलेंस आगे बढ़ती जा रही है. लोग अपने चहेते खिलाड़ियों के स्वागत के लिए चिल्ला रहे हैं. चीयर्स कर रहे हैं और साथ ही मानवता का परिचय देते हुए एक एंबुलेंस को आराम से रास्ता भी दे रहे हैं.

खेल प्रेमियों ने उत्साह के साथ मानवता का भी दिया परिचय
इतनी भारी भीड़ के बीच से एक एंबुलेंस का गुजर जाना यह बताता है कि खेल भावना में वो ताकत है कि अलग-अलग सोच रखने लाखों लोग भी एक सूत्र में बांध सकती है. खेल प्रेमियों के प्यार, उत्साह और इस सेवा और सहयोग भावना ने मरीन ड्राइव पर एक अनोखा दृश्य बना दिया.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...