5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्य'योगी की सरकार है, घर पर बुलडोजर चलेगा...', सुल्तानपुर BJP विधायक की...

‘योगी की सरकार है, घर पर बुलडोजर चलेगा…’, सुल्तानपुर BJP विधायक की बाहुबली सोनू-मोनू को खुली धमकी

Published on

सुल्तानपुर,

यूपी के सुल्तानपुर में इन दिनों दो नेता आमने-सामने आ गए हैं. दोनों में रार इस कदर छिड़ी है कि वे एक-दूसरे के खिलाफ आग बबूला हैं और जमकर बयानबाजी कर रहे हैं. जहां एक तरफ बाहुबली पूर्व विधायक व सपा नेता चंद्रभद्र सिंह सोनू हैं तो दूसरी तरफ सत्ता पक्ष के मौजूदा विधायक व पूर्व मंत्री विनोद सिंह हैं. हाल ही में सोनू सिंह एक मामले में जेल से बाहर आए हैं, इसी के बाद से जिले की सियासत गरमाई हुई है.

सत्ताधारी विधायक विनोद सिंह ने बीते गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सपा नेता चंद्रभद्र सिंह उर्फ ‘सोनू’ और उनके छोटे भाई ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह उर्फ मोनू पर आरोप लगाते हुए कहा है कि ये लोग आपराधिक प्रवृत्ति के हैं. इनका लंबा-चौड़ा आपराधिक इतिहास है. इनका जेल से पुराना नाता है. सूबे में योगी महाराज की सरकार है, इनके घर पर बुलडोजर चलेगा.

दरअसल, सुल्तानपुर शहर सीट से भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री विनोद सिंह सपा नेता सोनू सिंह द्वारा दिये गए एक बयान को सुनकर नाराज हैं. विनोद सिंह के धुर विरोधी जिले के इसौली सीट से बाहुबली पूर्व विधायक व सपा नेता चंद्रभद्र सिंह सोनू ने विनोद सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उनपर और उनके भाई मोनू के खिलाफ विधायक विनोद सिंह राजनीतिक षड्यंत्र कर फर्जी मुकदमे दर्ज करवाते हैं.

सोनू ने ये भी आरोप लगाया कि विनोद सिंह के पास कोई काम नहीं है बस वो यही करते रहते हैं कि कैसे सोनू-मोनू को फंसाया जाए. उन्हें जनता और जनता से जुड़े कामों से कोई मतलब नहीं है. सोनू सिंह के मीडिया में दिए इस बयान से नाराज भाजपा विधायक विनोद सिंह ने सोनू-मोनू के घर पर बुलडोजर चलवाने तक की धमकी दे डाली.

मालूम हो कि बीते 28 जून को चंद्रभद्र सिंह ‘सोनू’ के पैतृक गांव मायंग के पूर्व प्रधान रामदेव निषाद के बड़े भाई जगदेव निषाद अपने साथी विनय यादव के साथ जिला मुख्यालय आए थे. दोपहर जब वो वापस अपने घर लौट रहे थे तभी अचानक गोसाईगंज थाना क्षेत्र में उनकी मोटरसाइकिल सड़क किनारे खेत में जा पलटी, जिसमें बाइक सवार जगदेव और साथी विनय यादव घायल हो गए. दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक देख दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया गया. इलाज के दौरान जगदेव निषाद की मौत हो गई.

जेल से बाहर आते सोनू सिंह- वीडियो
भाई की मौत के बाद पूर्व प्रधान रामदेव निषाद ने पुलिस से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि उनके ही गांव के रहने वाले बाहुबली पूर्व विधायक सोनू सिंह, उनके भाई मोनू सिंह और साथियों ने मिलकर प्रधानी के चुनाव की रंजिश में उनके बड़े भाई जगदेव निषाद की रोड एक्सीडेंट करवाकर हत्या करा दी है. मुकदमा नहीं दर्ज होने तक परिजनों ने मृतक जगदेव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था. जिसके बाद पुलिस ने मामला गंभीर होता देख पूर्व प्रधान की तहरीर पर सोनू व उनके छोटे भाई मोनू, सूर्य प्रकाश सिंह,मनजीत सिंह आदि के खिलाफ 302, 307 और 120B में मुकदमा दर्ज किया.

उधर, हत्या समेत अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किये जाने के बाद मीडिया से बात करते हुए सोनू सिंह ने कहा कि उनका इस घटना से कोई लेना देना नही है. पुलिस ने फर्जी मुकदमा दर्ज किया है. जांच करे और अगर दोषी पाया गया तो एक्शन ले. आगे सोनू सिंह ने सुल्तानपुर शहर सीट से भाजपा विधायक विनोद सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके द्वारा उन्हें और उनके भाई यशभद्र सिंह मोनू को राजनीतिक षड्यंत्र कर फर्जी मुकदमो में फंसाया जाता है. विनोद सिंह के पास कोई काम नहीं है. उन्हें जनता और जनता के कामों से कोई लेना-देना नहीं है, बस उनके पास यही काम है कि कैसे सोनू-मोनू को फंसाया जाए.

इसी को लेकर विधायक विनोद सिंह का कहना है कि सोनू और उनके भाई मोनू का लंबा-चौड़ा आपराधिक इतिहास है. ये दोनों आपराधिक प्रवृत्ति के हैं. योगी की सरकार है, उनके घर पर बुलडोजर चलेगा. अगर इनका इस मामले में कोई लेना देना नहीं है तो ये इतना घबरा क्यों रहे है.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...