5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यकुएं में थी जहरीली गैस, लकड़ी निकालने उतरा युवक... बचाने में पिता...

कुएं में थी जहरीली गैस, लकड़ी निकालने उतरा युवक… बचाने में पिता और 2 बेटों सहित 5 की मौत

Published on

जांजगीर चाम्पा,

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चाम्पा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां जहरीली गैस के रिसाव की वजह से पांच लोगों की मौत हो गई. मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने रेस्क्यू के लिए टीमों को बुलाया है. इस पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

जानकारी के अनुसार, यह घटना किकिरदा गांव की है. यहां एक व्यक्ति लकड़ी निकालने के लिए कुएं में उतरा था. वह जैसे ही कुएं में अंदर पहुंचा तो जहरीली गैस की वजह से उसे दिक्कत हुई. इसके बाद उसे बचाने के लिए उसका पड़ोसी रमेश पटेल भी कुएं में उतर गया, लेकिन रमेश का भी दम घुटने लगा.

इन दोनों के बाद रमेश के दो बेटे राजेंद्र और जितेंद्र अपने पिता को बचाने के लिए कुएं में उतरे, लेकिन जहरीली गैस के कारण उनका भी दम घुट गया. इसके बाद पड़ोस में रहने वाला टिकेश चंद्र नाम का युवक भी कुएं में उतर गया और उसकी भी मौत हो गई.

इस तरह एक के बाद एक पांच लोगों की कुएं में उतरने से जहरीली गैस से मौत हो गई. आसपास के लोगों को पता चला को पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. घटनास्थल पर तमाम लोगों की भीड़ लग गई. इस घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार और बिर्रा पुलिस मौके पर पहुंच गई. एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...