3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का 'ऑपरेशन मशाल', औरंगाबाद में BJP छोड़ेंगे 10...

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का ‘ऑपरेशन मशाल’, औरंगाबाद में BJP छोड़ेंगे 10 पार्षद, दो विधायकों की बढ़ी टेंशन

Published on

मुंबई

लोकसभा चुनावों में बीजेपी को बड़ा झटका देने के बाद अब उद्धव ठाकरे छत्रपति संभाजीनगर में बड़ा खेला करने जा रहे हैं। संभाजीनगर में रविवार को आयोजित होने वाले शिव संकल्प मेले में बीजेपी के आठ नगरसेवक (पार्षद) पाला बदलकर शिवसेना यूबीटी में शामिल हो सकते है। अगर ऐसा होता है तो बीजेपी के लिए यह बड़ा झटका होगा। पूर्व डिप्टी मेयर राजू शिंदे समेत आठ नगरसेवक शिवसेना यूबीटी में जाने की अटकलों ने राज्य की सियासत गर्मा दी है। कु दिन पहले पूर्व मंत्री सूर्यकांता पाटिल ने बीजेपी को छोड़कर एनसीपी (शरद पवार) में घरवापसी की कर ली थी।

बीजेपी छोड़ने की पुष्टि
मराठी मीडिया से बातचीत में राजू शिंदे ने इस खबर की पुष्टि की है कि वह बीजेपी छोड़ रहे हैं। शिंदे कहा कहना है कि उनके साथ 5 से 6 पार्षदों के साथ बीजेपी छोड़ रहे हैं। कार्यकर्ताओं को लगता है कि बीजेपी में रहकर उनकी समस्याएं हल नहीं होंगी। शिंदे ने कहा कि बीजेपी को सोचना चाहिए कि मैं महापौर, नगर अध्यक्ष बन सकता था लेकिन नहीं बना। शिंदे ने अन्य पार्षदों के नाम बताने से मना कर दिया। शिंदे ने बीजेपी छोड़ने के ऐलान के साथ सीएम शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के नेता और औरंगाबाद वेस्ट से विधायक संजय शिरसाट के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया है। शिंदे ने कहा कि अगर मुझे मौका मिला तो मैं जरूर विधानसभा चुनाव लडूंगा। शिरसाट जीत की हैट्रिक लगाकर 2019 में जीते थे।

और बढ़ सकती है संख्या
राजनीतिक हलकों में दावा किया जा रहा है कि बीजेपी छोड़ने वाले पार्षदों की संख्या और बढ़ सकती है। यह संख्या 10 तक भी पहुंच सकती है। उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना ने छत्रपति संभाजीनगर में सात जुलाई को पक्ष प्रवेश कार्यक्रम रखा है। इसमें पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे भी मौजूद रहेंगे। इस दलबदल का सबसे ज्यादा असर मंत्री अतुल सावे और शिंदे गुट के विधायक संजय शिरसाट के ऊपर पड़ने की उम्मीद है क्योंकि शिव संकल्प कार्यक्रम में छह से आठ पार्षदों के साथ 1 जिला परिषद सदस्य, 2 पंचायत की समिति, 1 तालुका अध्यक्ष के साथ 1 युवा मोर्चा अध्यक्ष और 5 बोर्ड अध्यक्षों के शामिल होने की उम्मीद है। लोकसभा चुनावों में महाविकास आघाडी की जीत के बाद उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना में शामिल होने वालें की संख्या बढ़ी है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...