3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यबिहार में 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10...12...

बिहार में 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10…12 पुल गिरने पर मोदी के सबसे वरिष्ठ मंत्री के गजब तर्क!

Published on

पटना:

बिहार के अलग अलग जिलों में पिछले कुछ दिनों के अंदर 12 पुल गिरने की घटनाओं पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, चिराग पासवान और नित्यानंद राय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इन प्रतिक्रियाओं में जीतन मांझी का बयान सबसे ज्यादा चौंकाने वाला है। जीतन मांझी ने कहा है कि अपेक्षा से ज्यादा बारिश होने की वजह से पुल गिरने की घटनाएं हुई हैं। वहीं चिराग पासवान ने इसे पूरी तरह से भ्रष्टाचार बताया है।

पुल गिरने की घटना में भ्रष्टाचारियों को बचना नहीं चाहिए: चिराग पासवान
बिहार के अलग-अलग जिलों में लगातार 12 पुल गिरने की घटनाओं पर केंद्रीय मंत्री और लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। जिसने भी भ्रष्टाचार के तहत गुणवत्ता से समझौता किया ऐसे किसी भी दोषी को बचना नहीं चाहिए। चिराग से जब पूछा गया कि पटना में शुक्रवार को एनडीए के नवनिर्वाचित सांसदों के लिए सम्मान समारोह आयोजित की गई है, उसमें वह क्यों नहीं शामिल हो रहे हैं। इसपर चिराग ने कहा कि शुक्रवार को ही उनके पिता रामविलास पासवान की जयंती है। इसलिए वह सबसे पहले हाजीपुर जाएंगे। इसके बाद दिल्ली में रामविलास पासवान की याद में पार्लियामेंट में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। हाजीपुर से लौटने और दिल्ली जाने के क्रम में अगर समय मिला और संभव हो पाएगा तो वह जरूर एनडीए के स्वागत समारोह में जाएंगे।

जरूरत से ज्यादा बारिश होने के गिर रहे पुल: जीतन राम मांझी
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट के सबसे वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि समाचार मिली है, बरसात का समय है। अपेक्षा से ज्यादा बारिश हुई है इसलिए पुल के गिरने का सिलसिला जारी है। इसके बाद भी यहां के पुल क्यों गिरे हैं इसके लिए बिहार के मुख्यमंत्री काफी संवेदनशील हैं। कल ही बैठक ली है। साथ ही सख्त निर्देश दिए हैं कि अगर इसमें किसी भी प्रकार की गड़बड़ी हुई है तो उसपर आवश्यक कार्रवाई की जाए। साथ ही जल्दी कार्रवाई की जाए।

वहीं हाथरस की घटना पर 79 वर्षीय जीतन मांझी ने कहा कि हिन्दुस्तान आस्थाओं का देश है। यहां बहुत प्रकार के बाबा हैं। नहीं बुलाने पर भी बहुत लोग आ जाते हैं। प्रशासन को चाहिये था वहां पर, कि परमिशन केवल 80 हजार की थी लेकिन जुट गए ढाई लाख। उसको मैनेज करना चाहिए था। या सेवादार लोग थे, प्रबंधन लोग थे। उन्हें शासन प्रशासन से मदद लेनी चाहिए थी। वह प्रशासन से मदद नहीं लिए। बावजूद उत्तर प्रदेश की सरकार सख्त है। आवश्यक कार्रवाई चल रही है। गिरफ्तारियां हो रही हैं। बाबा की खोज की कार्रवाई भी चल रही है।

पुल गिरने की घटनाओं में दोषियों पर कार्रवाई करेगी बिहार सरकार: नित्यानंद राय
वहीं एनडीए की सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार में जो भी पुल गिरे हैं, उसे बिहार सरकार ने तत्परता और गंभीरता से ली है। पुल के गिरने की वजह और उसमें जो भी लापरवाही हुई होगी, जो दोषी पाए जाएंगे, उनपर बिहार सरकार कार्रवाई करेगी। नित्यानंद राय ने हाथरस की घटना पर दुख जताया और कहा कि केंद्र सरकार से अब तक जो भी संभव था वह मदद की जा चुकी है और अब मामले की जांच में भी हर संभव मदद की जाती रहेगी। नित्यानंद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस घटना को लेकर बेहद गंभीर हैं।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...