3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यकम नंबर की धमकी देकर महिला प्रोफेसर ने छात्रों से साफ कराया...

कम नंबर की धमकी देकर महिला प्रोफेसर ने छात्रों से साफ कराया घर का टॉयलेट, सस्पेंड

Published on

लातूर

महाराष्ट्र के लातूर जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिले में स्थित सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) की एक प्रोफेसर कुछ छात्रों को फेल करने की धमकी देकर अपने घर के काम करवाती थीं। महिला प्रोफेसर की ओर से छात्रों के उत्पीड़न करने के मामले में उन्हें निलंबित कर दिया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बताया गया है कि आईटीआई की प्राचार्य ने तीन सदस्यों की जांच समिति की रिपोर्ट के बाद महिला प्रोफेसर के निलंबन की कार्रवाई की है।

प्रोफेसर 2 जुलाई को निलंबित
औसा में आईटीआई की प्राचार्य इंदिरा रणभिदकर ने बताया कि प्रोफेसर मनीषा खानापुरे को तीन छात्रों का उत्पीड़न करने के मामले में दो जुलाई को निलंबत कर दिया गया। दरअसल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एबीवीपी) के सदस्यों ने पिछले सप्ताह उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में एबीवीपी ने आरोप लगाया था कि आईटीआई की प्रोफेसर मनीषा खानापुरे ने छात्रों को कम अंक देने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने छात्रों से अपने घर के काम कराए। इस दौरान छात्रों से घर की साफ-सफाई कराई गई।

महिला प्रोफेसर पर कैसे हुई कार्रवाई?
ज्ञापन में कहा गया है कि प्रोफेसर मनीषा खानापुरे ने छात्रों से अपने घर की टॅायलेट भी साफ करवाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के आधार पर ही महिला प्रोफेसर के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।

वायरल वीडियो में क्या?
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में छात्रों को कथित रूप से प्रोफेसर के घर पर कचरा साफ करते हुए देखा जा सकता है। प्राचार्या ने कहा कि इस मामले में तीन सदस्यों की जांच समिति बनाई गई थी और उसकी रिपोर्ट के आधार पर प्रोफेसर को निलंबित किया गया।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...