4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यपीएम के रोड शो या सीएम की रैली में इनकी होती थी...

पीएम के रोड शो या सीएम की रैली में इनकी होती थी चांदी! गैंग के तरीके को जानकर रह जाएंगे हैरान

Published on

गोरखपुर:

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक ऐसे पॉकेट मार गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। चुनावी रैली या किसी बड़े आयोजन जहां लाखों के भीड़ इकट्ठा होती थी, वहां पहुंचकर लोगों को टारगेट बनाते थे। इस गिरोह ने अब तक देश और प्रदेश के कई जिलों में लोगों को अपना शिकार बनाया और उनके पास रखे रुपए और चैन पर हाथ साफ कर फरार हो गए।

गोरखपुर की कोतवाली पुलिस को गुरुवार के दिन एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। उसने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया जो अपना शिकार छोटी-मोटी जगहों पर नहीं सीएम, पीएम या गृह मंत्री की चुनावी सभाओं या रोड शो में पहुंचकर ढूंढते थे। पिछले दिनों लोकसभा चुनाव के दौरान गोरखपुर में हुए मुख्यमंत्री के रोड शो जिसमे गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होने वाले थे यह सोचकर कि भीड़ ज्यादा से ज्यादा इक्ट्ठा होगी। उस दौरान भी इस गिरोह ने कई लोगों के जेब पर डाका डाला था, इनमें से कई लोगों ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस तभी से उनकी तलाश में जुटी हुई थी। यह गिरोह अब तक देश भर के कई शहरों में लोगों को अपना शिकार बना चुका है। ये भीड़ का फायदा उठाकर रैली में पहुंचे लोगों की पॉकेट, पर्स चैन, जैसे कीमती चीजों पर हाथ साफ करते थे। वारदात के दौरान ग्रुप में कई सदस्य शामिल होते थे, इनमें से यदि कोई पकड़ा जाता तो दूसरे अन्य पुलिस वाले या अधिकारी बनकर वहां पहुंचने और लोगों से उन्हें पकड़ने के नाम पर छुड़ा ले जाते।

विगत कई वर्षों से यह गिरोह गोरखपुर, बनारस,प्रयागराज, मथुरा ,हाथरस, लखनऊ जैसी जगहों पर घटना को अंजाम दे चुका है। रैली और शो कहां है। इसकी जानकारी के लिए वह सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते थे और उसी के हिसाब से मौके पर पहुंचकर वारदात को अंजाम देते थे।

इस बारे में एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई का कहना है कि इस गिरोह में 17 से 18 लोग शामिल है। फिलहाल 7 लोगों को पकड़ा जा चुका है। अन्य की तलाश जारी है, यह बड़े ही शातिराना ढंग से भीड़ का हिस्सा बनते थे और चुनावी रैली या किसी भीड़ वाली जगह पर आयोजन के हिसाब से शामिल होकर भीड़ का हिस्सा बनते और नारे भी लगते, ताकि इन पर किसी को शक ना हो। फिर मौका पाते हैं लोगों की पॉकेट, सोने की चेन जैसे कीमती सामानों पर हाथ साफ कर फरार हो जाते थे।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...