4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यलव मैरिज के खिलाफ कांग्रेसी विधायक का दुखड़ा, बोले लोगों के घर...

लव मैरिज के खिलाफ कांग्रेसी विधायक का दुखड़ा, बोले लोगों के घर तबाह हो रहे, शादी का कानून बदलो

Published on

जयपुर

राजस्थान में युवाओं के घर से भागकर प्रेमी के साथ विवाह करने के कई मामले सामने आ रहे हैं। इसको लेकर सामाजिक व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। इस मुद्दे को लेकर चूरू जिले के रतनगढ़ विधानसभा के कांग्रेसी विधायक पूसाराम गोदारा ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए विधानसभा में यह मुद्दा उठाया। उन्होंने अपनी विधानसभा का हवाला देते हुए कहा कि उनके क्षेत्र में कई लड़कियां और युवतियों को लोग बहला फुसलाकर ले जाते हैं और उनके साथ विवाह कर रहे हैं। ऐसे में युवतियों के माता-पिता की सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल हो रही हैं। इसको लेकर विधायक गोदारा ने सदन में प्रेम विवाह के लिए कानून में बदलाव करते हुए माता-पिता की अनुमति को अनिवार्य करने की मांग की है।

लव मैरिज से माता-पिता का सामाजिक जीवन तबाह हो रहा है!
रतनगढ़ विधायक गोदारा ने सदन में बोलते हुए कहा कि उनकी विधानसभा रतनगढ़ सहित पूरे राजस्थान में इस तरह के कई मामले देखने को मिल रहे हैं, जहां लड़कियां और युवतियां घर छोड़कर अपने प्रेमी के साथ भाग जाती है। बाद में जब पुलिस उन्हें डिटेन करती है, तो यही लड़कियां अपने माता-पिता के खिलाफ बगावत करते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग करती है। ऐसे में पीड़ित माता-पिता की सामाजिक प्रतिष्ठा को बुरी तरह आघात लगता हैं। इस स्थिति में कई पीड़ित माता-पिता लोक लाज के कारण आत्महत्या तक कर लेते हैं। उन्होंने कहा कि यह समस्या राजस्थान में व्यापक बढ़ती जा रही है।

शादीशुदा महिलाएं रोते बिलखते हुए बच्चों को छोड़कर भाग रही हैं
सदन में बोलते हुए विधायक गोदारा ने कहा कि इसके अलावा भी आजकल शादीशुदा महिलाओं में भी अपने प्रेमी के साथ भागने का चलन बढ़ता जा रहा हैं। यह महिलाएं अपने छोटे-छोटे बच्चों को रोता बिलखते हुए छोड़कर चली जाती हैं। इससे उस परिवार को बड़ा आघात पहुंचता है। इसके अलावा कई युवक-युवतियों प्रेम विवाह कर अपने परिवार पर संपत्ति का दबाव बनाते हैं। इस कलह से परेशान होकर पीड़ित परिवार आत्महत्या करने तक का कदम उठा रहा हैं। युवाओं में बढ़ रहे इस चलन के कारण सामाजिक व्यवस्था छिन भिन्न होती जा रही हैं।
बीजेपी के फायरब्रांड नेता पर ‘आदिवासी’ पड़ रहे भारी! विधानसभा में 3 विधायकों से घिरे शिक्षा मंत्री, पढ़ें अपडेट्स

प्रेम विवाह के लिए माता-पिता की अनुमति को अनिवार्य किया जाए
विधायक गोदारा ने समाज में भाग कर प्रेम विवाह करने की प्रवृत्ति को लेकर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज समाज में इस तरह की गतिविधियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। लड़कियां भाग कर प्रेम विवाह कर रही हैं। जिसके कारण पीड़ित परिवार तबाह हो रहे हैं। उन्होंने विधानसभा में मांग उठाई कि कानून में बदलाव करते हुए प्रेम विवाह करने वाले लोगों के लिए पहले माता-पिता की अनुमति को अनिवार्य किया जाए, ताकि इस गलत परिपाटी पर नियंत्रण लाया जा सके।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...