6.4 C
London
Friday, February 13, 2026
Homeराज्यहत्या पर उतारू दो निहंग अरेस्ट, सड़क पर तलवार मार-मारकर शिवसेना नेता...

हत्या पर उतारू दो निहंग अरेस्ट, सड़क पर तलवार मार-मारकर शिवसेना नेता को किया था घायल

Published on

चंडीगढ़:

पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को लुधियाना में हिंदू कार्यकर्ता और शिवसेना (पंजाब) के नेता संदीप थापर पर जानलेवा हमला करने वाले दो निहंगों को गिरफ़्तार किया है। पुलिस ने अरेस्ट किए गए अपराधियों के खिलाफ धारा 109, 3 (5), 115 (2), 304 और 132 लगाई है। वहीं अस्पताल में भर्ती संदीप थापर की हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

दरअसल शुक्रवार को दिन-दहाड़े चार अज्ञात हमलावरों ने संदीप थापर पर हमला उस समय किया गया, जब वह संवेदना ट्रस्ट के संस्थापक-अध्यक्ष रविंदर अरोड़ा की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित समारोह में शामिल होने के बाद सिविल अस्पताल के निकट स्थित ट्रस्ट के कार्यालय से बाहर निकल रहे थे। संवेदना ट्रस्ट मरीजों को निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा और शव वाहन उपलब्ध कराता है।

हमलावरों से हाथ जोड़कर बात करते दिखे थापर
घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कथित वीडियो में निहंग की वेशभूषा में आए हमलावरों ने थापर पर उस समय हमला किया जब वह स्कूटर पर थे और उनके पीछे उनका सुरक्षाकर्मी बैठा हुआ था। वीडियो में थापर हमलावरों से हाथ जोड़कर बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं कि अचानक उनमें से एक व्यक्ति उन पर तलवार से हमला कर देता है। घटना के वक्त राहगीरों को मौके पर खड़े हुए देखा जा सकता है।

थापर की हालत नाजुक
वीडियो में एक अन्य हमलावर थापर के सुरक्षाकर्मी को धक्का देकर दूर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। थापर के गिरने के बाद तीसरे हमलावर ने भी तलवार से हमला करना शुरू कर दिया। बाद में दो आरोपी थापर के स्कूटर पर बैठकर भाग गए। पुलिस ने बताया कि सिर में चोट लगने के कारण थापर को तुरंत नागरिक अस्पताल ले जाया गया। बाद में उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

बीजेपी ने पंजाब सरकार से मांगा इस्तीफा
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हमले की निंदा की और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस्तीफे की मांग की। भाजपा की पंजाब इकाई के महासचिव अनिल सरीन ने कहा कि मान न केवल राज्य के मुख्यमंत्री हैं, बल्कि उनके पास गृह विभाग भी है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब से आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार पंजाब में आई है तब से राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर हो गई है।

लोगों में असुरक्षा की भावना
बीजेपी नेता ने दावा किया कि हत्या व डकैती के मामलों और गैंगस्टरों की गतिविधियों में वृद्धि हुई है। नतीजतन, लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा हुई है। सरीन ने कहा कि पंजाब सरकार कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर ‘पूरी तरह विफल’ साबित हुई है। उन्होंने कहा कि इस तरह के हालात में मुख्यमंत्री को ऐसी घटनाओं की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्व. हेमसिंह भड़ाना को दी श्रद्धांजलि

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय हेमसिंह भड़ाना को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस...

रोजगार, स्वरोजगार और स्टार्टअप को मिलेगा नया बल : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन के अनुरूप राजस्थान विधानसभा में प्रस्तुत बजट 2026-27 में...

भवन विकास निगम की कार्यशाला में मुख्यमंत्री ने अभियंताओं को दिया मार्गदर्शन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि निर्माण कार्य केवल ईंट-पत्थरों का जोड़ नहीं,...

नए श्रम कानूनों के विरोध में भोपाल में कर्मचारियों का प्रदर्शन

भोपाल केंद्र सरकार की नई श्रम संहिताओं के विरोध में गुरुवार को राजधानी भोपाल में...

More like this

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...

पटना-इंदौर एक्सप्रेस में कछुओं की तस्करी

भोपाल रेल से प्रतिबंधित वन्यजीवों की तस्करी के एक गंभीर मामले में आरपीएफ ने पटना-इंदौर...