12.1 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeराज्यमोहसिन रजा 28 साल पुराने मामले में हुए बरी, अखबार के संपादक...

मोहसिन रजा 28 साल पुराने मामले में हुए बरी, अखबार के संपादक को धमकाने का मामला

Published on

लखनऊ

एक समाचार पत्र के संपादक वीरेंद्र मिश्रा को कथित रूप से फोन पर धमकी देने के मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट की विशेष अपर मुख्य न्यायिक मैजिस्ट्रेट आलोक वर्मा ने पूर्व एमएलसी मोहसिन रज़ा को बरी कर दिया है। वीरेंद्र मिश्रा ने धमकी दिए जाने की रिपोर्ट 17 मई 1996 को बाजारखाला थाने में दर्ज करवाई थी। तहरीर में कहा था कि चौक थाने की पुलिस एवं कुख्यात कॉल गर्ल्स सरगना बिबिया गिरोह के सदस्यों का उन्होंने खुलासा अपने समाचार पत्र में किया था। इसके लिए उन्हें धमकाया गया। अदालत में दिए गए बयान में उन्होंने कहा था कि जान से मार डालने की धमकी देने वाले और समाचार के लिए परेशान व्यक्ति बिबिया गिरोह का ही सदस्य है। ऐसे में कोर्ट ने मोहसिन रजा को बरी करते हुए कहा कि एफआईआर में उनका नाम नहीं है।

पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्य और पुलिस विवेचना में भी स्पष्ट नहीं है कि मोहसिन रज़ा का नाम किसके बयान में और कैसे आ गया। अदालत ने कहा है कि गवाह राजेश उर्फ मंतर सोनकर ने पुलिस को दिए गए बयानों से इनकार करते हुए मोहसिन रज़ा को अदालत में जानने और पहचाने से भी इनकार कर दिया है।

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this