4.7 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeराज्यआदिवासियों के 'DNA Test' के बाद दिलावर के फिर विवादित बोल ,...

आदिवासियों के ‘DNA Test’ के बाद दिलावर के फिर विवादित बोल , राहुल गांधी के लिए बोले -विदेशी कोख से पैदा…

Published on

जयपुर

अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहने वाले भाजपा नेता मदन दिलावर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आदिवासी नेताओं पर दिए गए बयान से अभी पीछा ही नहीं छूटा और अब उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर विवादित बयान दे दिया। गंगापुर सिटी के बामनवास दौरे के दौरान राहुल गांधी पर बयान देकर शिक्षा मंत्री दिलावर एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं। राहुल गांधी की ओर से संसद में दिए गए भाषण से जुड़े सवाल पर दिलावर ने कहा कि यह विडंबना है कि विदेशी कोख से पैदा हुआ एक व्यक्ति कह रहा है कि हिंदू हत्यारे हैं, हिंदू हिंसक हैं। दिलावर ने कहा कि ऐसे लोग लंबे समय से श्रीराम के अस्तित्व पर भी सवाल उठाते रहे हैं।

आदिवासी समाज को बताया भाई बहन
आदिवासी नेताओं के डीएनए जांच वाला बयान देकर विवादों में फंसे मदन दिलावर ने अब आदिवासी समुदाय के लोगों को अपना भाई बहन बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जीते हुए सांसद कहते हैं कि आदिवासी हिंदू नहीं है जबकि मैं हमेशा कहता रहा हूं कि देश का प्रत्येक आदिवासी हिंदू है। दिलावर ने यह भी कहा कि आदिवासी हमारे भाई बहन हैं। हमें उनसे कोई अलग नहीं कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि जब भगवान श्रीराम वनवास गए थे। तब आदिवासी भाई बहनों ने ही उनकी मदद की थी।

डीएनए जांच वाले बयान पर आदिवासी नेता उग्र
आदिवासी नेताओं के डीएनए जांच कराने का बयान दे चुके मदन दिलावर को भारी विरोध का सामना करना पड़ा था। सड़क से लेकर सदन तक उनके बयान का विरोध हुआ। बांसवाड़ा से लोकसभा सांसद राजकुमार रोत ने जयपुर में विरोध प्रदर्शन करते हुए अपने ब्लड का सैंपल दिया था। उन्होंने कहा था कि सैंपल की जांच कर लो, हम हिंदू नहीं हैं, आदिवासी थे और आदिवासी हैं। राजस्थान विधानसभा में भी भारत आदिवासी पार्टी के तीनों विधायकों ने मदन दिलावर के बयान का विरोध करते हुए भारी हंगामा किया था।

इस्तीफे की मांग कर चुके आदिवासी नेता
डीएनए जांच वाले बयान पर आदिवासी नेता शिक्षा मंत्री से इस्तीफा देने की मांग कर चुके हैं। सांसद राज कुमार रोत और बीएपी के तीनों विधायकों ने कहा कि शिक्षा मंत्री अपने बयान से माफ़ी मांगे। उनके मंत्री पद से इस्तीफा देने की मांग भी की। साथ ही राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आग्रह किया है कि अगर मदन दिलावर इस्तीफा नहीं देते हैं तो उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त करें। अन्यथा आदिवासी इलाकों में दिलावर का भारी विरोध किया जाएगा।

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...