2.4 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeराज्ययूपी चुनाव में BJP को क्यों हुआ नुकसान? दलित-ओबीसी नेताओं ने बीएल...

यूपी चुनाव में BJP को क्यों हुआ नुकसान? दलित-ओबीसी नेताओं ने बीएल संतोष को बताई वजह

Published on

लखनऊ,

बीजेपी के संगठन महासचिव बीएल संतोष इन दिनों उत्तर प्रदेश में पार्टी के खराब प्रदर्शन की समीक्षा में जुटे हैं. इस बाबत उन्होंने राज्य के दलित और ओबीसी नेताओं से मुलाकात की और उनके साथ बैठक की. इस दौरान पार्टी नेताओं ने हार की अलग-अलग वजहें बताईं. कुछ नेताओं ने आउटसोर्सिंग की नौकरी में आरक्षण नहीं होने को भी राज्य में पार्टी की हार में एक बड़ी वजह बताई.

बीएल संतोष के साथ मीटिंग में दलित और ओबीसी नेताओं ने कहा कि पार्टी की हार के पीछे आउटसोर्सिंग में आरक्षण का न होना भी एक वजह है. मसलन, दलित समाज आउटसोर्सिंग से आरक्षण खत्म किए जाने को, कुल आरक्षण खत्म किए जाने की दिशा में पहला कदम मान बैठा है. यही वजह है कि इस समाज ने बीजेपी को वोट देने से परहेज किया.

आरक्षण खत्म किए जाने का दलित समाज को था डर
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के साथ स्थानीय नेताओं ने बताया कि असल में दलित समाज के मन में यह आशंका थी कि सरकार आरक्षण खत्म करने जा रही है. राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के साथ मीटिंग में योगी सरकार के मंत्री असीम अरुण, गुलाब देवी और प्रदेश महामंत्री प्रियंका रावत शामिल थे.

यूपी में बीजेपी की हार की वजह बना आरक्षण
बताया जा रहा है कि सभी मंत्रियों ने एक सुर में आरक्षण के मुद्दे को पार्टी के लिए हार की बड़ी वजह माना है. बीजेपी के नेतृत्व ने आउटसोर्सिंग और ठेके की नौकरियों में दलित, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षण के नहीं होने को एक बड़ा मुद्दा माना और जल्द ही इस मुद्दे पर एक पूरी रिपोर्ट देने को कहा है.

दलित समाज की क्या है शिकायत?
आउटसोर्सिंग में और ठेके पर नौकरी में आरक्षण लागू करने को लेकर एक कार्य योजना तैयार करने की जिम्मेदारी असीम अरुण को दी गई है, जिसमें इन आउटसोर्सिंग की नौकरियों में कैसे आरक्षण के रोस्टर को लागू किया जा सकता है, इस पर एक पूरी रिपोर्ट वह राष्ट्रीय नेतृत्व को देंगे.

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...