2.4 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeराज्यसत्संग में कुछ लोगों ने जहरीले पदार्थ के डिब्बे खोले थे... फिर...

सत्संग में कुछ लोगों ने जहरीले पदार्थ के डिब्बे खोले थे… फिर मच गई भगदड़! भोले बाबा के वकील का ये कैसा दावा?

Published on

नई दिल्ली

हाथरस हादसे में स्वयंभू बाबा भोले बाबा के वकील ए पी सिंह ने चौंकाने वाला दावा किया है। सिंह ने रविवार को आरोप लगाया कि प्रत्यक्षदर्शियों ने उन्हें बताया कि दो जुलाई को हाथरस में हुए सत्संग के दौरान भीड़ में कुछ लोगों ने जहरीले पदार्थ से भरे डिब्बे खोले थे। इस वजह से ही सत्संग में भगदड़ मच गई। दिल्ली में सिंह ने भगदड़ के पीछे साजिश होने का भी आरोप लगाया।

उन्होंने दावा किया कि यह भोले बाबा की ‘बढ़ती लोकप्रियता’ के चलते साजिश रची गई। उत्तर प्रदेश के हाथरस में स्वयंभू बाबा सूरजपाल उर्फ नारायण साकार हरि उर्फ ‘भोले बाबा’ के ‘सत्संग’ के बाद मची भगदड़ में 121 लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर महिलाएं थीं। घटना के बाद लोगों ने बाबा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

बाबा कहीं भागे नहीं है : वकील
इस बीच बाबा के वकील एपी सिंह ने गुरुवार को अलीगढ़ के दीनदयाल हॉस्पिटल में पहुंचकर घायलों और मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। बाबा के वकील एपी सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बाबा कहीं भागे नहीं हैं, वह जांच में सहयोग कर रहे हैं और उत्तर प्रदेश में ही हैं। मेरे जरिए बाबा से अपना संदेश भेजा है और मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

उन्होंने कहा कि बाबा कहीं भागेंगे नहीं, पुलिस बाबा को जब बुलाएगी, वह सामने आएंगे। एसआईटी इस पूरे मामले की जांच कर रही है और हमें जांच पर पूरा भरोसा है। बाबा अपनी पेंशन से जीवन यापन करते हैं, यहां चंदा तक लेने की व्यवस्था नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने यह दावा किया कि बाबा का कोई आश्रम नहीं है।

सरकार कानून पर भरोसा
उन्होंने कहा कि बाबा को कानून पर पूरा भरोसा है। हम लोग कानून में विश्वास रखते हैं। सेवादार से लेकर मरने वाले सब बाबा के हैं। लेकिन मारने वाले कौन हैं, इसका पता करना है। सनातन को मानने वाले लोग अपने धर्म गुरुओं के पास ही जाते हैं। हमें सरकार, कानून, मीडिया पर पूरा भरोसा है। हम मीडिया से भी सहयोग करने की अपील करते हैं।

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...