11.5 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeभेल न्यूज़बिजली कंपनी के प्रबंध संचालक ने कंपनी कार्यक्षेत्र में विद्युत आपूर्ति एवं...

बिजली कंपनी के प्रबंध संचालक ने कंपनी कार्यक्षेत्र में विद्युत आपूर्ति एवं कार्यों की समीक्षा की

Published on

— प्रधानमंत्री जन मन योजना के तहत विद्युतीकरण के कार्यों को प्राथमिकता से कराएं: क्षितिज सिंघल

भोपाल।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल ने कहा कि सकल तकनीकी एवं वाणिज्य हानियों को कम करने के लिए राजस्व वसूली के साथ-साथ बिजली चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए। इसके लिए किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अनधिकृत विद्युत उपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करें और इसके लिए जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन का भी सहयोग लें।

उन्होंने स्पष्ट किया कि बकायादारों के बिजली कनेक्शन को तत्काल विच्छेदित करें तथा जो बड़े बकायादार हैं उनके नामों को सार्वजनिक करके उनकी लिस्ट नगर निगम, ग्राम पंचायतों तथा तहसील कार्यालयों में प्रदर्शित करवाई जाए। उन्होंने कहा कि यदि कोई उपभोक्ता कनेक्शन विच्छेदन के उपरांत अपना कनेक्शन स्वयं ही जोड़ लेता है तो उस पर भी निगरानी रखी जाए और उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए। ‘‘प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान’’ (प्रधानमंत्री जन मन योजना) के तहत विद्युतीकरण के कार्य प्राथमिकता से कराये जाएं।

प्रबंध संचालक ने मंगलवार को गोविंदपुरा स्थित कंपनी मुख्यालय के सभागार में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र के सभी 16 जिलों के मैदानी अधिकारियों से वीडियो काॅन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से सीधी बातचीत की। इस अवसर पर निदेशक (वाणिज्य) सुधीर कुमार श्रीवास्तव, निदेशक (तकनीकी) दीप्तापाल सिंह यादव, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन/प्रशासन) मेहताब सिंह सहित सभी मुख्य महाप्रबंधक एवं मैदानी अधिकारी उपस्थित थे।

उन्होंने कहा कि निर्धारित लक्ष्य पूरा करने के साथ ही उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना कंपनी की जिम्मेदारी है। इसलिए मैदानी अधिकारी अपना निर्धारित लक्ष्य पूरा अवश्य करें ताकि उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा उपलब्ध करने में हम सफल हो सकें। प्रबंध संचालक ने कहा कि यदि मीटर रीडिंग में गड़बड़ी हो रही है तो तत्काल मीटर रीडर को बर्खास्त करें और इसके साथ ही आउटसोर्स कंपनी पर भी नियमानुसार कार्यवाही की जाए।

श्री सिंघल ने यह भी कहा कि जिन मीटर रीडरों द्वारा कोताही बरती जा रही है उन्हें यदि कंपनी बाहर करती है तो आउटसोर्स कंपनी पुनः नियुक्त कर देती है, इस तरह की कार्यवाही न हो इसका भी ध्यान रखा जाए। गैर घरेलू एवं इंडस्ट्रीयल पाॅवर के उपभोक्ताओं के खराब/जले मीटर तत्काल बदले जाएं।

प्रबंध संचालक ने समीक्षा बैठक के दौरान मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र के सभी सोलह जिलों में विद्युत आपूर्ति को लेकर फीडबैक के साथ ही बेहतर कार्य तथा गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति के लिए सुझाव भी मांगे, जिन पर अमल किया जाएगा। बैठक में आंगनवाड़ी विद्युतीकरण योजना, एसएसटीडी, अवैध काॅलोनियों में विद्युतीकरण, आरडीएसएस आदि योजनाओं की समीक्षा भी की गई।

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

डायरेक्टर एचआर के इंटरव्यू में शामिल में होंगे बीएचईएल भोपाल के ईडी

भोपाल। भेल दिल्ली कॉरपोरेट के डायरेक्टर मानव संसाधन विभाग के मुखिया का पद रिक्त...

बीएचईएल के दो डायरेक्टर आज आयेंगे भोपाल

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) दिल्ली के दो डायरेक्टर बुधवार को भोपाल आयेंगे...