5.7 C
London
Monday, February 16, 2026
HomeUncategorizedबाजार में हाहाकार, 800 अंक फिसला सेंसेक्स... ताश के पत्तों की तरह...

बाजार में हाहाकार, 800 अंक फिसला सेंसेक्स… ताश के पत्तों की तरह बिखरे ये 5 शेयर

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय शेयर बाजार में जहां बीते कारोबारी दिन मंगलवार को जोरदार तेजी देखने को मिली थी और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 80,000 के स्तर के पार क्लोज हुआ था, तो वहीं बुधवार को ये तेजी जारी नहीं रह सकी और शेयर बाजार खुलने के कुछ ही मिनटों बाद धराशायी हो गया. हालांकि, BSE Sensex ने जैसे ही कारोबार शुरू किया अपना नया ऑल टाइम रिकॉर्ड लेवल छू लिया और अगले ही पर बिखरने लगा. सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा फिसलकर कारोबार कर रहा था, जबकि NSE Nifty 240 अंक से ज्यादा गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था.

रिकॉर्ड बनाकर धराशायी हुआ सेंसेक्स
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार में हाहाकार मचा हुआ नजर आ रहा है. Sensex इंडेक्स ने अपने पिछले बंद 80,351 से बढ़त लेते हुए 80,451.36 के नए ऑल टाइम हाई लेवल पर कारोबार तो शुरू किया, लेकिन ये तेजी कायम नहीं रख सका. खबर लिखे जाने तक सुबह 10.40 बजे पर सेंसेक्स 858.37 की गिरावट के साथ 79,505 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. बीते कारोबारी दिन ये 80,000 के पार क्लोज हुआ था.

Nifty ने भी लगा दिया गोता
सेंसेक्स की तरह ही Nifty-50 भी बुरी तरह टूटा. एनएसई इंडेक्स ने अपने पिछले बंद 24,433 की तुलना में तेजी के साथ 24,459.85 के लेवल पर कारोबार शुरू किया था और कुछ ही मिनटों में ये सेंसेक्स के कदम से कदम मिलते हुए धड़ाम हो गया. खबर लिखे जाने तक NIFTY 252.95 या 1.04 फीसदी फिसलकर 24,180.25 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था.

ये 5 शेयर सबसे ज्यादा टूटे
अचानक शेयर बाजार में आई इस बड़ी गिरावट के चलते बीएसई पर लिस्टेड 30 कंपनियों में से 29 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे. जिन पांच शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली, उनमें लार्जकैप कंपनियों में शामिल महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर (M&M Share) करीब 7 फीसदी टूटकर 2720 रुपये पर आ गया. मिड कैप कंपनियों में SAIL Share 4.27% और SJVN Stock 3.75% टूटकर कारोबार कर रहा था. स्मालकैप कंपनियों में शामिल TARC Share 7% तो NFL Share 6 फीसदी तक फिसल गया.

Latest articles

रिटायर्ड कर्मचारी से 14 हजार रुपये की चोरी, दो महिलाओं की सोने की चेन उड़ी

भोपाल। राजधानी भोपाल में अलग-अलग स्थानों पर चोरी की तीन वारदातें सामने आई हैं। एक...

Indian Administrative Service अधिकारी श्री मनीष सिंह ने आयुक्त जनसंपर्क एवं प्रबंध संचालक, म.प्र. माध्यम का पदभार संभाला

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी श्री मनीष सिंह ने शनिवार को आयुक्त जनसंपर्क...

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत, 61 रन से हराया

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 61 रन से करारी शिकस्त देकर...

भेल के हबीबगंज इंडस्ट्रियल एरिया में फैब्रिकेशन फैक्ट्री के गोदाम में आग, दो घंटे बाद पाया काबू

भोपाल भेल के हबीबगंज स्थित इंडस्ट्रीज एरिया में इंटर स्टेट बस टर्मिनल के सामने स्थित...

More like this

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...

बाबूलाल गौर महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर राठौर को किया सम्मानित

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भेल भोपाल की जनभागीदारी समिति द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस...

बीएचईएल झांसी में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लासपूर्वक सम्पन्न

भेल झांसी |भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी इकाई में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...