11.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यदीवार पर टंगी योगी की तस्‍वीर, मीट और शराब को लेकर गुस्‍से...

दीवार पर टंगी योगी की तस्‍वीर, मीट और शराब को लेकर गुस्‍से में क्‍यों हैं सीमा हैदर?

Published on

नोएडा:

सीमा पार कर पाकिस्‍तान से आई सीमा हैदर लगातार सुर्खियां में बनी रहती हैं। उनके पाकिस्‍तानी पति भी वीडियो बनाकर उन पर प्रहार करते नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों सीमा हैदर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह पाकिस्‍तान के लोगों से बेहद खफा दिखाई दे रही हैं। पीला सूट पहने दिख रही सीमा हैदर ने सिर पर पल्‍लू डाल रखा है। उनके कमरे में पीछे दीवार पर यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ की तस्‍वीर भी दिख रही है। इस वीडियो में सीमा खुद को हिंदू बताते हुए नॉनवेज छोड़ने का दावा करती हैं।

इस वीडियो में सीमा हैदर कह रही हैं- ‘आप तीन बातें कर रहे हो। पहली बात आपने यह कही कि सीमा हैदर पाकिस्‍तान में अपने कमरे में नमाज पढ़ती थी। फिर आपने कहा कि सीमा अपने कमरे में शराब पीती थी। आप लोगों ने यह भी कहा कि सीमा मीट भी खाती थी। आप लोग एक बात पर तो रहो। जो नमाज पढ़ सकती है वह कभी शराब नहीं पी सकती।’ ये बातें बोलते समय सीमा हैदर का चेहरा गुस्‍से से तमतमाया नजर आ रहा है।

सीमा पर गुलाम हैदर ने कर रखा है केस
गौरतलब है कि सीमा सचिन मीणा से शादी करने के बाद अपना नाम सीमा मीणा लिखती हैं। उन्‍होंने अपने चारों बच्‍चों का नाम भी हिंदू देवी देवताओं के नाम पर रखा है। सीमा का पाकिस्‍तानी पति गुलाम हैदर ने उनके खिलाफ नोएडा की अदालत में केस कर रखा है। वह अपने बच्‍चों को वापस पाकिस्‍तान लौटाने की मांग कर रहा है। सीमा हैदर खुद को सनातनी बताती हैं और नॉनवेज छोड़ने का दावा करती हैं।

Latest articles

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...