11.9 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeभोपालभोपाल: ब्रांडेड बोतल में भरकर बेचते थे नकली शराब, पूरे गैंग का...

भोपाल: ब्रांडेड बोतल में भरकर बेचते थे नकली शराब, पूरे गैंग का पर्दाफाश

Published on

भोपाल,

भोपाल में अवैध तरीके से नकली शराब बेचने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है. यह गैंग महंगी और ब्रांडेड शराब की बोतलों में नकली शराब भरकर बेचते थे. इससे न सिर्फ सरकार का नुकसान हो रहा था, बल् नकली शराब पीने से लोगों के स्वास्थ्य के साथ भी खिलवाड़ हो रहा था. ऐसी शिकायत मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और इस गैंग के सदस्यों को धर दबोचा.

मिली जानकारी के अनुसार सूचना के बाद आबकारी विभाग ने शराब बेचने वालों से ग्राहक बनकर संपर्क किया और उनसे शराब की मांग की. फोन पर डिलीवरी की लोकेशन तय होने के बाद भोपाल के चेतक ब्रिज के पास आबकारी विभाग ने ट्रैप लगाया और जब आरोपी शराब लेकर वहां आए तो तीन आरोपियों को पकड़ लिया गया.

ब्रांडेड बोतलों में भरी होती थी नकली शराब
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वो कबाड़ियों से इस्तेमाल हो चुकी महंगी ब्रांडेड शराब की बोतले खरीद कर उन में खराब क्वालिटी की नकली शराब भरकर सस्ते दामों पर बेच देते थे. आमतौर पर यह लोग पार्टियों वाले ग्राहक ढूंढते थे, जहां ज्यादा शराब की मांग होती है.

2 लाख 75 हजार की नकली शराब जब्त
आबकारी विभाग ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही करीब 2 लाख 75 हजार रुपये की नकली शराब और एक कार जब्त की है. कार के अंदर नकली शराब की खेप रखी हुई थी. पूछताछ में और भी खुलासे होने की संभावना है. आगे की जांच की जा रही है. इनका बड़ा नेटवर्क होने की आशंका जताई जा रही है.

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

पंच महायोगों के दुर्लभ संयोग में दादाजी धाम में मनाई गई अपरा एकादशी; सत्तू का लगा भोग

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में ज्येष्ठ मास के कृष्ण...