19.3 C
London
Saturday, May 23, 2026
Homeभोपालइंदौर में नाइट कल्चर पर पाबंदी, 2022 का आदेश निरस्त, सीएम की...

इंदौर में नाइट कल्चर पर पाबंदी, 2022 का आदेश निरस्त, सीएम की बैठक में हुआ बड़ा फैसला

Published on

इंदौर

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव की आदेश पर इंदौर प्रशासन ने बड़ा फैसला किया है। नाइट कल्चर को बढ़ावा देने वाले आदेश को प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। अब इंदौर में रात्रिकालीन बाजार और दुकानें नहीं खुलेंगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव की भी इच्छा के अनुसार, फैसला लेते हुए कलेक्टर आशीष ने उस आदेश को निरस्त कर दिया है जिसमें इंदौर में रात्रिकालीन दुकानें और बाजार खोलने का फैसला किया गया है। इंदौर जिले के सभी जनप्रतिनिधियों से चर्चा के बाद सीएम ने यह फैसला लिया है।

जिसके बाद इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने रात्रिकालीन बाजार और दुकानें खोले जाने के आदेश को तत्काल प्रभाव से किया निरस्त कर दिया। बता दें कि इंदौर में 2022 में नाइट कल्चर लागू हुआ था। इस आदेश को निरस्त करने के बाद अब जल्द ही नई व्यवस्था लागू की जाएगी। नई व्यवस्था कैसी होगी फिलहाल अभी इसके बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

सीएम ने विधायकों के साथ की थी बैठक
शुक्रवार को सीएम मोहन यादव ने इंदौर के सभी विधायक और मंत्रियों के साथ बैठक की थी। इस बैठक में नाइट कल्चर को लेकर भी चर्चा हुई थी। सभी विधायकों ने नाइट कल्चर पर आपत्ति जताई थी जिसके बाद सीएम ने इसे तत्काल प्रभाव से खत्म करने का फैसला किया। बैठक में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ड्रग के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने, इंदौर में नाइट कल्चर और व्यवसायिक संस्थानों के मुद्दे पर बात की थी।नाइट कल्चर के खिलाफ कैलाश विजयवर्गीय पहले भी कई बार बयान दे चुके हैं। इसके साथ ही इंदौर के महू विधानसभा सीट से विधायक ऊषा ठाकुर ने भी नाइट कल्चर पर आपत्ति जताई थी।

इन इलाकों में थी नाइट कल्चर की इजाजत
बता दें कि इंदौर के निरंजनपुर चौराहा से राजीव गांधी चौराहा, बीआरटीएस में विभिन्न व्यवसायिक, औद्योगिक, कार्यालय के लिए 24 घंटे संचालन की अनुमति दी गई थी। इंदौर में नाइट कल्चर की शुरुआत सांसद शंकर लालवानी के पहल पर हुई थी। स्थानीय लोगों ने भी कई बार आरोप लगाया था कि नाइट कल्चर के कारण अपराध बढ़ गया है।

Latest articles

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत : CM विष्णु देव साय

रायपुर। विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार की प्राथमिकता आम जनता...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किए बांसिया में संत गोविंद गुरु की धूणी के दर्शन

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने डूंगरपुर दौरे के दौरान बांसिया स्थित...

डूंगरपुर में सीए भजनलाल शर्मा की मॉर्निंग वॉक, ग्रामीणों से संवाद और बैडमिंटन खेलकर जीता दिल

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार सुबह डूंगरपुर जिले के ऐतिहासिक गांव धम्बोला...

More like this

मप्र में सरकारी भर्ती प्रक्रिया बदलेगी, अब ईएसबी के जरिए होगी अधिकांश भर्तियां

भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया में अब तक का सबसे...

मप्र में पेट्रोल-डीजल बिक्री पर तेल कंपनियों की सख्ती, बड़ी खरीद पर देनी होगी पूरी जानकारी

भोपाल। मप्र में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती मांग और औद्योगिक क्षेत्रों में तेल की अवैध...

एमपी पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: एक ही थाने में 5 साल से ज्यादा नहीं रह सकेंगे पुलिसकर्मी, 5 जून तक जारी होंगे तबादला...

भोपाल। मप्र पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और प्रभावशीलता लाने के लिए पुलिस मुख्यालय...