10.9 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराष्ट्रीय'क्रूर हैं नए कानूनों के प्रावधान...' दिल्ली के जिला अदालतों के वकील...

‘क्रूर हैं नए कानूनों के प्रावधान…’ दिल्ली के जिला अदालतों के वकील 15 जुलाई को करेंगे विरोध प्रदर्शन

Published on

नई दिल्ली

नए आपराधिक कानूनों के प्रावधानों को क्रूर बताते हुए दिल्ली के वकील इसका विरोध कर रहे हैं। इन कानूनों के विरोध को लेकर नई दिल्ली बार एसोसिएशन (एनडीबीए) की समन्वय समिति ने हाल ही में तीस हजारी कोर्ट में एक बैठक की। जिसमें फैसला लिया गया कि दिल्ली के सभी कोर्ट में 15 जुलाई को वकील न्यायिक कार्यों का बहिष्कार करेंगे।

कोऑर्डिनेशन कमेटी ने वकीलों से न्यायिक कार्यों का बहिष्कार करने की अपील करते हुए कहा है कि नए आपराधिक कानूनों में हिरासत के प्रावधान काफी क्रूर हैं और इससे न्याय मिलना काफी मुश्किल हो जाएगा। वहीं ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन के दिल्ली ईकाई के सचिव सुनील कुमार ने कहा कि नए कानून से हिरासत में प्रताड़ना बढ़ेगी। बता दें कि नए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 187(3) पुलिस हिरासत को 15 दिन से बढ़ाकर 60 से 90 दिन करने का प्रावधान है।

दिल्ली हाई कोर्ट ने नए कानूनों की तारीफ की थी
बता दें कि कुछ दिन पहले ही दिल्ली हाई कोर्ट ने नए कानूनों की तारीफ में टिप्पणियां की थी। कोर्ट ने कहा था कि सीआरपीसी की जगह लेने वाले नए कानून भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) आपराधिक न्याय में एक बदलाव लाने वाले युग की शुरुआत करता है और एक ऐसे सिस्टम को बढ़ावा देता है, जो पारदर्शी, जवाबदेह और मूल रूप से निष्पक्षता और न्याय के सिद्धांतों के अनुरूप है। हाई कोर्ट ने यह टिप्पणी एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज नशीले पदार्थ से जुड़े मामले में एक आरोपी को जमानत देते हुए की।

BNSS की खूबियां बताते हुए कोर्ट ने कहा कि इसके तहत फोटोग्राफी और विडियोग्राफी को जरूरी कर दिया गया है, जिसे साक्ष्यों की बेहतर समझ और मूल्यांकन के लिए सर्वोत्तम चलन के रूप में दुनियाभर में स्वीकार किया जाता है। आदेश जस्टिस अमित महाजन की कोर्ट का है जिन्होंने कहा कि बदलते समय की जरूरत को समझते हुए संसद ने BNSS को पारित किया।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...