9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यब्याज पर पैसे... बाइक गिरवी और CCTV फुटेज में चार लोग, मुकेश...

ब्याज पर पैसे… बाइक गिरवी और CCTV फुटेज में चार लोग, मुकेश सहनी के पिता को मारने वाले की हो गई पहचान?

Published on

दरभंगा:

वीआईपी प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। सोमवार देर रात अपराधियों ने जीतन सहनी की बेरहमी से हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद बिहार की राजनीति में हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद डीजीपी आरएस भट्टी से फोन पर बात कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। मामले की जांच कर रही एसआईटी ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बड़ी जानकारी जुटाई है।

सीसीटीवी में दिखे चार लोग
दरभंगा एसएसपी ने बताया कि मुकेश सहनी के घर के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि रात 10:30 से 11:00 बजे के बीच 4 लोग घर में दाखिल हुए और कुछ देर बाद बाहर निकल गए। पुलिस ने इन संदिग्धों की पहचान कर ली है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस इनके मोबाइल डिटेल, आपराधिक इतिहास, मृतक के साथ लेनदेन और इतनी रात को घर जाने के कारणों की जांच कर रही है। साथ ही, आस-पास के लोगों से भी इनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी के घर के पास लगे सीसीटीवी से प्राप्त फुटेज में यह देखा गया कि रात 10.30 – 11:00 बजे के बीच 4 लोग घर के अंदर प्रवेश किये और कुछ देर घर के अंदर रहने के बाद बाहर निकल गए। उन्होंने आगे कहा कि पुलिस ने कहा है कि इन लोगों को चिन्हित कर डिटेन कर पूछताछ की जा रही है। इनके मोबाइल डिटेल, पूर्व की हिस्ट्री, मृतक के साथ लेनदेन, देर रात्रि में घर मे जाने का कारण आदि बिंदुओ पर इन लोगों से पूछताछ के साथ-साथ अन्य लोगों से भी इन लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
जगुनाथ रेड्डी, दरभंगा एसएसपी

ब्याज पर पैसे के लिए मर्डर?
पुलिस जांच में पता चला है कि इनमें से दो लोगों ने मृतक से ब्याज पर पैसे लिए थे। एक संदिग्ध ने अपनी बाइक भी गिरवी रखी थी, जिसे छुड़ाने के लिए ये लोग उस रात गए थे। जांच में यह भी सामने आया है कि मृतक का दो दिन पहले इनमें से दो लोगों से झगड़ा हुआ था। मृतक ने दोनों को सबक सिखाने की धमकी दी थी। पुलिस को शक है कि इसी रंजिश के चलते हत्या की गई होगी। हालांकि, पुलिस अभी कई पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि बुधवार देर शाम तक मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...