11.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यपंजाब पुलिस के निलंबित AIG ने IRS दामाद की ली जान, कोर्ट...

पंजाब पुलिस के निलंबित AIG ने IRS दामाद की ली जान, कोर्ट परिसर में मारी गोली

Published on

चंडीगढ़,

चंडीगढ़ जिला कोर्ट में शनिवार को चौंकाने वाली घटना सामने आई है. कारण, यहां पंजाब पुलिस के निलंबित एआईजी मलविंदर एस सिद्धू ने जमीन विवाद के चलते अपने दामाद की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के समय दोनों पक्ष कोर्ट में सुनवाई के लिए आए थे. इसके बाद पुलिस ने आरोपी सिद्धू को गिरफ्तार कर लिया और केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. मृतक आईआरएस अधिकारी था और दोनों पक्षों को मोहाली में कोई जमीन विवाद चल रहा था, जो कोर्ट में विचारधीन है.

चंडीगढ़ एसएसपी कंवरदीप कौर ने जानकारी देते हुए बताया, “हमें आज दोपहर करीब 2 बजे जिला कोर्ट के मीडिएशन सेंटर में गोलीबारी की सूचना मिली. मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि पीड़ित का नाम हरप्रीत सिंह है और उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई. कथित आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया और पुलिस हिरासत में ले लिया गया तथा उसके पास से एक हथियार बरामद किया गया.”

एसएसपी ने बताया कि कथित आरोपी पंजाब पुलिस का सेवानिवृत्त एआईजी मलविंदर सिंह है. एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच की जा रही है. हम प्रत्यक्षदर्शियों से भी बात कर रहे हैं. यह जांच की जा रही है कि कथित आरोपी किस गेट से न्यायालय में दाखिल हुआ. हमने उसके पास से .32 बोर की पिस्तौल बरामद की है और हमें 4 चलाई गई गोलियां तथा 3 अप्रयुक्त गोलियां बरामद हुई हैं. दोनों परिवारों के बीच तलाक की कार्यवाही चल रही थी तथा आज मीडिएशन सेंटर में चौथी बैठक थी. आगे की जांच की जा रही है.”

Latest articles

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

इकबाल मैदान का नाम बदलने के बयान पर विवाद, मुस्लिम त्यौहार कमेटी का प्रदर्शन

भोपाल भोपाल में ऐतिहासिक इकबाल मैदान का नाम बदलने को लेकर विवाद तेज हो गया...

काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर भारी हंगामा: डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

भोपाल शहर के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में एक नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति...

विधानसभा में ‘युवा विधायक सम्मेलन’ का आगाज: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन

भोपाल मप्र विधानसभा परिसर में दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...