11 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलविनेश ने रचा इतिहास... अब गोल्डन गर्ल बनने का मौका, क्यूबा की...

विनेश ने रचा इतिहास… अब गोल्डन गर्ल बनने का मौका, क्यूबा की रेसलर को किया चारों खाने चित

Published on

पेरिस

पेरिस ओलंपिक 2024 से भारत के लिए एक शानदार खबर सामने आ रही है. भारतीय स्टार पहलवान व‍िनेश फोगाट ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने फाइनल में एंट्री करते हुए एक मेडल पक्का कर दिया है. उन्होंने मंगलवार को महिला 50 किग्रा फ्रीस्टाइल इवेंट के सेमीफाइनल में क्यूबा की रेसलर युसनेइलिस गुजमैन (Yusneylys Guzman) को 5-0 से करारी शिकस्त दी. अब विनेश का फाइनल बुधवार (7 अगस्त) को होगा.

विनेश फोगाट ओलंपिक की महिला कुश्ती के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला रेसलर भी बन गई हैं. उन्होंने देश के लिए सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है. साथ ही उनके पास गोल्ड मेडल जीतने का भी सुनहरा मौका है.

इस 29 साल की पहलवान ने पिछले साल भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख बृज भूषण सिंह शरण पर यौन दुर्व्यवहार का आरोप लगाने के बाद उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए काफी समय मैट से दूर बिताया था. मगर उन्होंने ओलंपिक में आते ही धमाल मचा दिया. विनेश पहली बार 50 किग्रा में चुनौती पेश कर रही हैं. इससे पहले वह 53 किग्रा में खेलती थीं.

विनेश के पास ओलंपिक छोड़ हर बड़े खेल का पदक है। इसमें राष्ट्रमंडल खेलों का स्वर्ण, एशियाई खेल का खिताब, विश्व चैंपियनशिप के दो कांस्य के साथ एशियाई चैंपियनशिप के आठ पदक शामिल हैं। वह रियो और तोक्यो ओलंपिक में हालांकि पदक नहीं जीत सकी थी।

विनेश ने क्वार्टरफाइनल मैच में यूक्रेन की ओसाना लिवाच को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की थी. उन्होंने आठवीं वरीयता प्राप्त पहलवान को 7-5 से शिकस्त दी. जबकि इससे पहले प्री-क्वार्टर फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त जापान की युई सुसाकी को 3-2 हराकर बड़ा उलटफेर किया था.

कॉमनवेल्थ में 3 गोल्ड जीत चुकी हैं विनेश
विनेश फोगाट ने कॉमनवेल्थ गेम्स में लगातार 3 गोल्ड जीते हैं. उन्होंने यह गोल्ड 2014 ग्लास्गो, 2018 गोल्ड कोस्ट और 2022 बर्मिंघम गेम्स में जीते थे. इसके अलावा विनेश ने 2018 जकार्ता एशियन गेम्स में भी गोल्ड अपने नाम किया था. एशियन चैम्पियनशिप 2021 में भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया था.

इसके अलावा उन्होंने एशियन चैम्पियनशिप में 3 सिल्वर मेडल भी अपने नाम किए. वर्ल्ड चैम्पियनशिप में विनेश फोगाट अब तक 2 बार ब्रॉन्ज मेडल ही जीत सकी हैं. अब उन्होंने ओलंपिक में भी अपना एक मेडल पक्का कर लिया है. उम्मीद है यह गोल्ड होगा.

विनेश ओलंपिक में पहली बार 50 किग्रा वर्ग में चुनौती पेश कर रही है। इससे पहले वह 53 किग्रा वर्ग में खेलती थी। विनेश के पास ओलंपिक छोड़ हर बड़े खेल का पदक है। इसमें राष्ट्रमंडल खेलों का स्वर्ण, एशियाई खेल का खिताब, विश्व चैंपियनशिप के दो कांस्य के साथ एशियाई चैंपियनशिप के आठ पदक शामिल हैं। वह रियो और तोक्यो ओलंपिक में हालांकि पदक नहीं जीत सकी थी। 29 साल की विनेश फोगाट ने पिछले साल भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख बृज भूषण सिंह शरण पर यौन दुर्व्यवहार का आरोप लगाने के बाद उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए काफी समय मैट से दूर बिताया था।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...