11 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलकल मैच खेला, आज हो गईं डिसक्वालिफाई... समझिए कुश्ती में कैसे होता...

कल मैच खेला, आज हो गईं डिसक्वालिफाई… समझिए कुश्ती में कैसे होता है वेट का पूरा सीन?

Published on

नई दिल्ली,

पेरिस ओलंपिक से भारत के लिए बुरी खबर आई है. दरअसल, रेसलर विनेश फोगाट को ओवरवेट के चलते डिसक्वालिफाई कर दिया गया है. विनेश को फीमेल 50 किलो कैटेगरी में फाइनल खेलना था, लेकिन मैच से पहले लिए गए वजन में उनका वजन ज्यादा पाया गया. इसके बाद उन्हें अयोग्य घोषित किया गया है. बताया जा रहा है कि करीब 100 ग्राम ज्यादा वजन निकला था.

ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि जब उन्होंने एक दिन पहले मैच खेला था, उस वक्त उनका वजन सही था. लेकिन, एक दिन बाद उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया. ऐसे में जानते हैं कि आखिर रेसलिंग में वजन को लेकर क्या नियम हैं, जिसके बाद आप समझ पाएंगे कि आखिर उन्हें अयोग्य क्यों घोषित किया गया है…

क्या हैं वजन के नियम?
ओलंपिक में कुश्ती के खिलाड़ियों के वजन को लेकर जो नियम हैं, उनके अनुसार पहलवानों का मैच से पहले वजन होता है और अगर दो रेसलर दो दिन बाउट लड़ते हैं तो दो दिन उनका वजन किया जाता है. नियमों के अनुसार, जिस दिन बाउट होता है,उसी दिन हर पहलवान का वजन सुबह में होता है.

प्रत्येक भार वर्ग के लिए टूर्नामेंट दो-दिवसीय अवधि में लड़ा जाता है, इसलिए जो भी पहलवान फाइनल पहुंचते हैं, उनका दो दिन वजन होता है. पहले वेट-इन के दौरान पहलवानों के पास वेट बनाने के लिए 30 मिनट का समय होता है. 30 मिनट में कई बार वजन कर सकते हैं, लेकिन दूसरे दिन वेट-इन सिर्फ 15 मिनट का होता है.

वजन करने के बाद खिलाड़ियों के स्वास्थ्य की जांच की जाती है और ये देखा जाता है कि उनके नाखून भी कटे हुए हैं या नहीं. इस वजन के दौरान कुश्ती पहलवान को सिर्फ सिंगलेट पहनने की इजाजत होती है. इसके बाद अगले दिन टेस्ट करवाया जाता है और इस दिन वेट-इन 15 मिनट तक चलता है. अगर विनेश के केस में समझें तो विनेश का एक दिन में 100 ग्राम वजन बढ़ गया, जिससे उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया है.

क्या अब सिल्वर भी नहीं मिलेगा?
यूडब्ल्यूडब्ल्यू के नियमों के अनुसार- यदि कोई एथलीट वजन माप में भाग नहीं लेता है या असफल हो जाता है, तो उसे प्रतियोगिता से बाहर कर दिया जाएगा और बिना रैंक के अंतिम स्थान पर रखा जाएगा. ऐसे में अब उनके हाथ में सिल्वर मेडल भी नहीं आएगा.

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...