11 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलस्पिनर्स के जाल में फंसी भारतीय टीम... श्रीलंका में हुई ऐतिहासिक हार,...

स्पिनर्स के जाल में फंसी भारतीय टीम… श्रीलंका में हुई ऐतिहासिक हार, 27 साल बाद वनडे सीरीज गंवाई

Published on

कोलंबो,

 सितारों से सजी भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका से 27 साल बाद वनडे सीरीज हार चुकी है। श्रीलंका ने आखिरी और निर्णायक वनडे में बुधवार रात भारत को 110 रन के विशाल अंतर से रौंदते हुए तीन मैच की सीरीज में 2-0 से कब्जा जमा लिया। आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए आखिरी मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 248/7 रन टांगे थे। जवाब में पूरी भारतीय टीम 26.1 ओवर में सिर्फ 138 रन पर ही सिमट गई। श्रीलंका को एकबार फिर उसके स्पिनर्स ने जीत दिलाई। दुनिथ वेलालागे ने 5.1 ओवर में 27 रन देकर सबसे ज्यादा विकेट झटके। याद हो कि सीरीज का पहला मैच रोमांचक अंदाज में टाई हुआ था जबकि दूसरे मैच में श्रीलंका ने 32 रन से मैदान मारा था।

मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका ने 249 रनों का टारगेट दिया. जवाब में मेजबान टीम के स्पिनर्स ने ऐसा जाल फेंका कि पूरी भारतीय टीम 26.1 ओवर में 138 रनों पर ही ढेर हो गई और मैच के साथ सीरीज भी गंवा दी. टीम के लिए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ही सबसे ज्यादा 35 रन बना सके. इस पूरी सीरीज में नए कोच गौतम गंभीर डगआउट और विराट कोहली मैदान पर बेबस नजर आए.

वेलालगे और जेफरी ने भारतीय टीम को समेटा
जबकि वॉशिंगटन सुंदर ने 30, विराट कोहली 20 और रियान पराग 15 रन बनाकर चलते बने. इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका. जबकि श्रीलंका की ओर से लेफ्ट-आर्म स्पिनर डुनिथ वेलालगे और लेग स्पिनर जेफरी वेंडरसे ने स्पिन का ऐसा जाल बुना की भारतीय टीम ढेर हो गई. वेलालगे ने 5 विकेट झटके. जबकि जेफरी और ऑफ स्पिनर महीश तीक्ष्णा को 2-2 सफलता मिली. पेसर असिथा फर्नांडो को 1 विकेट मिला.

बता दें कि भारत और श्रीलंका के बीच इस वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रोमांचक तरीके से टाई पर छूटा था. फिर दूसरे मुकाबले में श्रीलंका ने जेफरी वेंडरसे की कातिलाना गेंदबाजी के दम पर 32 रनों से जीत हासिल की थी. अब तीसरा और आखिरी मैच भी स्पिनर्स के बदौलत जीतकर श्रीलंका ने सीरीज पर कब्जा जमा लिया.

27 साल बाद श्रीलंका में वनडे सीरीज हारे
श्रीलंका ने 27 साल बाद अपने घर में इतिहास रच दिया है. उन्होंने 1997 के बाद पहली बार अपने घर में भारतीय क्रिकेट टीम द्विपक्षीय वनडे सीरीज में शिकस्त दी है. इससे पहले अगस्त 1997 में अर्जुन रणतुंगा की कप्तानी वाली श्रीलंकाई टीम ने तब सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली भारतीय टीम को हराया था. तब श्रीलंका 4 मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से जीता था. तब एक मैच बेनतीजा रहा था.श्रीलंकाई जमीन पर भारतीय टीम ने मेजबान के खिलाफ अब तक कुल 10 द्विपक्षीय वनडे सीरीज (मौजूदा सीरीज मिलाकर) खेली हैं. इनमें से भारतीय टीम ने 5 और श्रीलंका ने 3 सीरीज जीती हैं. 2 सीरीज ड्रॉ रहीं.

रियान पराग ने 3 विकेट लेकर श्रीलंका को रोका
मैच में श्रीलंकाई टीम ने 7 विकेट गंवाकर 248 रन बनाए. टीम के लिए अविष्का फर्नांडो ने सबसे ज्यादा 96 रनों की पारी खेली. वो शतक से चूक गए. उनके अलावा कुसल मेंडिस ने 59 और पथुम निसंका ने 45 रन बनाए. एक समय श्रीलंका ने 35 ओवर में 1 विकेट गंवाकर 165 रन बना लिए थे.

तब लग रहा था कि श्रीलंका बड़ा स्कोर बना लेगी, मगर भारतीय स्पिनर्स ने दमदार वापसी कराई. ऑफ स्पिन ऑलराउंडर रियान पराग ने 54 रन देकर 3 विकेट झटके. जबकि कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और मोहम्मद सिराज ने 1-1 सफलता हासिल की

 

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...