16 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराष्ट्रीयध्रुव राठी ने बांग्लादेश को बताया था भारत से बेहतर, बीजेपी प्रवक्ता...

ध्रुव राठी ने बांग्लादेश को बताया था भारत से बेहतर, बीजेपी प्रवक्ता ने यूट्यूबर को घेरा

Published on

नई दिल्ली:

बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद वहां की तस्वीर ही बदल गई है। कल वहां पर नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह है। इस बीच भारतीय यूट्यूबर ध्रुव राठी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें वो बांग्लादेश के शांतिपूर्ण और प्रगतिशील पहलुओं के बारे में बता रहे हैं। हालांकि ये वीडियो चार साल पुराना है। दरअसल बांग्लादेश में मची उथल-पुथल के बीच ध्रुव राठी के इस वीडियो ने एक नई बहस छेड़ दी है। यूजर्स इस वीडियो को लेकर ध्रुव राठी को ट्रोल कर रहे हैं।

शहजाद पूनावाला ने धुव्र राठी पर साधा निशाना
बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी एक्स पर इस वीडियो को पोस्ट करते हुए ध्रुव राठी पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा- जोकर ऑफ द कंट्री! शहजाद पूनावाला के इस पोस्ट पर ध्रुव राठी ने रिप्लाई देते हुए लिखा- यह 4 साल पुराना वीडियो है। इस वीडियो में कही गई हर बात उस समय सही थी, जो नवीनतम डेटा पर आधारित थी। आप केवल अपनी मूर्खता साबित कर रहे हैं इसे संदर्भ से बाहर शेयर करके और अपने फॉलोअर्स को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

ध्रुव राठी के इस रिप्लाई पर शहजाद पूनावाला ने लिखा- आपने एक ऐसे बांग्लादेश मॉडल की तारीफ की जो सिर्फ 4 साल में फेल हो गया और एक अधिक टिकाऊ भारतीय मॉडल को बुरा दिखाया? या तो आप बेवकूफ हैं या आपने ऐसा पीएम मोदी से बदला लेने के लिए किया है या दोनों? आप एक यूट्यूब वीडियो बनाइए और अपने बेवकूफ फॉलोअर्स को समझाइए।

ध्रुव राठी के इस वीडियो में क्या था?
बता दें कि यूट्यूबर ध्रुव राठी ने ये वीडियो साल 2020 में बनाया था। जिसमें उन्होंनें बांग्लादेश की आर्थिक और सामाजिक प्रगति पर ध्यान केंद्रित किया था। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण में देश की प्रगति की प्रशंसा की और इसे आम नकारात्मक स्टीरियोटाइप्स के साथ विपरीत किया। हालांकि चार साल पहले ध्रुव राठी का ये वीडियो वायरल नहीं हुआ था, लेकिन अब द रियल बांग्लादेश: ए पीसफुल एंड प्रोग्रेसिव नेशन टाइटल वाले इस वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...