11 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेल'आप योद्धा हैं...', विनेश से मिलकर बोले अभिनव बिंद्रा, शेयर की इमोशनल...

‘आप योद्धा हैं…’, विनेश से मिलकर बोले अभिनव बिंद्रा, शेयर की इमोशनल पोस्ट

Published on

नई दिल्ली,

रेसलर विनेश फोगाट ने आज यानी 8 अगस्त को कुश्ती से संन्यास ले लिया. उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी. पेरिस ओलंपिक में विनेश के साथ-साथ पूरे देश की उम्मीदों को झटका तब लगा जब फाइनल में पहुंचने के बाद 50 किग्रा कैटेगरी में उनका वजन 100 ग्राम अधिक पाया गया. जिसके चलते विनेश को डिसक्वालिफाई (अयोग्य) घोष‍ित कर दिया गया. बीजिंग ओलंपिक खेलों के स्वर्ण पदकधारी निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने विनेश फोगाट के लिए सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है.

‘आप एक योद्धा हैं’
अभिनव बिंद्रा ने लिखा, ‘डियर विनेश, कहा जाता है कि खेल इंसानों की इच्छाशक्ति का एक उत्सव है. मैं जानता हूं, यह बात मेरे करियर में कई बार सच हुई है, लेकिन आज से ज्यादा इसकी प्रतिध्वनि कभी नहीं हुई. जब मैं अपने चारों ओर देखता हूं, मुझे एक देश और उसके लोग आपके दृढ़ संकल्प का जश्न मनाते हुए नजर आते हैं.’

उन्होंने कहा, ‘आप एक योद्धा हैं- मैट के अंदर भी और बाहर भी. आपके जरिये हम सीख रहे हैं कि लड़ाई में कभी हार न मानने का मतलब क्या होता है. आप एक योद्धा की सच्ची भावना का प्रतीक हैं. सभी जीतें एक जैसी नहीं दिखतीं.’

अभिनव ने आगे लिखा, ‘कुछ जीतें कैबिनेट में चमचमाती ट्रॉफी की तरह होती हैं लेकिन वो कहानियां सबसे ज्यादा मायने रखती हैं जो हम अपने बच्चों को सुनाते हैं. इस देश का हर बच्चा जानेगा कि आप चैंपियन हैं. हर बच्चा बड़ा होकर आपकी तरह मजबूती से जिंदगी जीना चाहेगा. मैं इसके लिए आपका धन्यवाद देता हूं.’

विनेश ने शेयर की रिटायरमेंट पोस्ट
विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘मां कुश्ती मेरे से जीत गई मैं हार गई. माफ करना आपका सपना मेरी हिम्मत सब टूट चुके हैं. इससे ज्यादा ताकत नहीं रही अब. अलविदा कुश्ती 2001-2024.’ उन्होंने माफी मांगते हुए कहा कि ‘आप सबकी हमेशा ऋणी रहूंगी.’

सिर्फ 100 ग्राम वजन था ज्यादा
पेरिस ओलंपिक में भारत की उम्मीदों को तब झटका लगा जब विनेश फोगाट को डिसक्वालिफाई (अयोग्य) घोष‍ित कर दिया गया. 50 किलोग्राम कैटेगरी में उनका वजन करीब 100 ग्राम अधिक पाया गया है. विनेश के पास गोल्ड मेडल जीतने का मौका था, लेक‍िन वजन अधिक होने के कारण फाइनल मुकाबले से कुछ घंटे पहले ही उन्हें अयोग्य करार दे दिया गया. ऐसे में नियम के कारण वह सेमीफाइनल जीतने के बाद भी मेडल से चूक गईं.

रियो ओलंप‍िक में किया था विनेश ने डेब्यू
वर्ल्ड चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता और राष्ट्रमंडल खेलों, एशियाई खेलों और एशियाई चैंम्पियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता, विनेश इतिहास की सबसे सफल भारतीय पहलवानों में से एक हैं. प्रसिद्ध फोगाट बहनों में से एक विनेश ने रियो 2016 में महिलाओं की 48 किग्रा फ्रीस्टाइल श्रेणी में ओलंपिक में डेब्यू किया था, लेकिन घुटने में गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें क्वार्टर फाइनल मुकाबले से हटना पड़ा था. टोक्यो 2020 में महिलाओं के 53 किग्रा क्वार्टर फाइनल में जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रहीं विनेश को एक बार फिर क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा. पेर‍िस ओलंप‍िक में भी उनका वजन ज्यादा न‍िकला, इस कारण वह ड‍िस्क्वाल‍िफाई (अयोग्य) कर दी गईं.

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...