15.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरूस ने 8 महीने पहले ही कर दी थी बांग्लादेश में तख्तापटल...

रूस ने 8 महीने पहले ही कर दी थी बांग्लादेश में तख्तापटल की भविष्यवाणी, किस पर लगाया था आरोप

Published on

मॉस्को

रूस ने आज से 8 महीने पहले ही बांग्लादेश में तख्तापलट की भविष्यवाणी कर दी थी। उस समय किसी ने भी रूस के इन आरोपों को गंभीरता से नहीं लिया था। लेकिन, आज रूस का किया गया दावा सच साबित हो गया है। तब रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने अमेरिका पर बांग्लादेश को अस्थिर करने की योजना बनाने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि अमेरिका बांग्लादेश की स्थिति को अरब स्प्रिंग की तर्ज पर अस्थिर कर रहा है। हमने बांग्लादेश की हालिया घटनाक्रम और पश्चिमी राजनयिक मिशनों के बीच सीधा संबंध देखा है। उन्होंने यह भी बताया था कि बांग्लादेश में जनवरी 2024 में हुए आम चुनावों के पहले अमेरिका के इशारे पर हिंसा फैलाने की कोशिश की गई थी, लेकिन शेख हसीना सरकार बनाने में सफल रहीं।

मारिया जखारोवा ने क्या कहा था
मारिया जखारोवा ने जनवरी में हुए बांग्लादेश के आम चुनावों से पहले कहा था, “अगर लोगों की इच्छा के परिणाम अमेरिका के लिए संतोषजनक नहीं होता है, तो वह आगे भी बांग्लादेश में स्थिति को ‘अरब स्प्रिंग’ की तर्ज पर और अस्थिर करने का प्रयास कर सकते हैं।” अरब स्प्रिंग या पहला अरब स्प्रिंग सरकार विरोधी विरोध प्रदर्शन और सशस्त्र विद्रोह की एक श्रृंखला थी जो 2010 के दशक की शुरुआत में अरब दुनिया के अधिकांश हिस्सों में फैल गई थी। यह भ्रष्टाचार और आर्थिक ठहराव के जवाब में ट्यूनीशिया में शुरू हुआ था।

दिसंबर में भी हुई थी बांग्लादेश में हिंसा
रूसी प्रवक्ता ने कहा था, “12-13 दिसंबर 2023 को बांग्लादेश में चुनाव के ठीक पहले कई इलाकों में मौजूदा सरकार के विरोधियों ने सड़क पर ट्रैफिक को जाम कर दिया, बसों को जला दिया और पुलिस के साथ झड़प की। हम इन घटनाओं और ढाका में पश्चिमी राजनयिक मिशनों की भड़काऊ गतिविधि के बीच सीधा संबंध देखते हैं। विशेष रूप से, अमेरिकी राजदूत पी हास, जिसके बारे में हमने 22 नवंबर को ब्रीफिंग में पहले ही चर्चा की थी।” उन्होंने कहा था, “इस बात की आशंका है कि आने वाले हफ्तों में बांग्लादेश सरकार के खिलाफ प्रतिबंधों सहित दबाव का एक व्यापक शस्त्रागार इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसका इस्तेमाल पश्चिम शुरू से करता आया है।”

बांग्लादेश में तख्तापलट की जताई थी आशंका
जखारोवा ने कहा था, “बांग्लादेश में प्रमुख उद्योगों पर हमला हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका बांग्लादेश के कई अधिकारियों पर बिना सबूत के 7 जनवरी, 2024 को होने वाले संसदीय चुनावों में नागरिकों की लोकतांत्रिक इच्छा को बाधित करने का आरोप लगा सकता है।” उन्होंने आगे कहा था “दुर्भाग्य से, इस बात की बहुत कम संभावना है कि वाशिंगटन होश में आएगा और एक संप्रभु राज्य के आंतरिक मामलों में एक और घोर हस्तक्षेप करने से बचेगा। हालांकि, हमें पूरा विश्वास है कि बाहरी ताकतों की तमाम साजिशों के बावजूद, बांग्लादेश में सत्ता का मुद्दा अंततः इस देश के लोगों द्वारा ही तय किया जाएगा, किसी और द्वारा नहीं।”

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...