14.3 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराष्ट्रीयNIA ने किया खलिस्तानी आतंकी को गिरफ्तार, UAE से कराया गया डीपोर्ट

NIA ने किया खलिस्तानी आतंकी को गिरफ्तार, UAE से कराया गया डीपोर्ट

Published on

नई दिल्ली,

सीबीआई के ग्लोबल ऑपरेशन सेंटर डिपार्टमेंट को एनआईए और इंटरपोल एनसीबी के साथ कॉर्डिनेट के बाद एक बड़े आतंकी तरसेम संधू को यूएई से भारत लाने में कामयाबी मिली है. आतंकी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था, जिसके बाद उसे शुक्रवार को डिपोर्ट किया गया है. सीबीआई ने इंटरपोल की मदद से आतंकी तरसेम संधू का भारत में प्रत्यर्पण करवाया है. तरसेम संधू को दुबई से डिपोर्ट करके भारत लाया गया है. भारत में आते ही संधू को एनआईए ने गिरफ्तार किया है.

आतंकी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था और यह कई आतंकवादी अपराधों और आतंकवादी गतिविधियों के वित्तपोषण के लिए वांछित है. एनआईए के अनुरोध पर सीबीआई ने 13 नवंबर 2023 को इंटरपोल जनरल सचिवालय से उसके खिलाफ रेड नोटिस जारी करवाया था. आरोपियों की लोकेशन और गिरफ्तारी के लिए सभी इंटरपोल सदस्य देशों को रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...