12.3 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeभोपालदेशी कट्टों को बर्तन की तरह धो रही थी महिला, वीडियो हुआ...

देशी कट्टों को बर्तन की तरह धो रही थी महिला, वीडियो हुआ वायरल तो ‘शक्ति कपूर’ के घर का खुल गया ‘राज’

Published on

मुरैना

मध्यप्रदेश पुलिस ने मुरैना जिले में अवैध हथियार बनाने वाली एक फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था जिसमें एक महिला देशी कट्टों को चमकाने के लिए उन्हें डिटर्जेंट पाउडर से धोती हुई नजर आ रही है।

महुआ के थाना प्रभारी पवन सिंह ने शनिवार को बताया कि वीडियो के सत्यापन के बाद, पुलिस की एक टीम ने शुक्रवार रात गणेशपुरा इलाके में एक घर पर छापा मारा और वहां से महिला के पति शक्ति कपूर सखवार और ससुर बिहारीलाल सखवार को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि इस घर में पिछले छह महीने से अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री चल रही थी। इस फैक्ट्री से तीन देशी कट्टा, कई अर्धनिर्मित हथियार, कई अन्य उपकरण और सामग्रियां जब्त की गई हैं।

2 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा
सिंह ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा हथियारों की आपूर्ति किए जाने वाले स्थानों का भी पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को शनिवार को एक अदालत में पेश किया गया जहां से बिहारीलाल सखवार को जेल भेज दिया गया और उसके बेटे को पूछताछ के लिए एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

नकली सरसों बनाने का हुआ था भंडाफोड़
गौरतलब है कि मुरैना में आए दिन छापेमारी में दूध, मावा और पनीर में मिलावट की खबरें आती हैं। पाउडर और केमिकल से यहां मिलावटखोर मावा तैयार कर देते और बाजारों में बेचते हैं। सरसों में मिलावट की खबर भी मुरैना से आई थी। मिलावटखोर यहां सीमेंट से नकली सरसों बना रहे थे और तेल मिल में इसकी सप्लाई कर रहे थे।

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

भोपाल में हॉकी का अंतरराष्ट्रीय महाकुंभ: टीम इंडिया में एमपी अकादमी के 10 सितारों का जलवा

भोपाल। खेल प्रेमियों और मध्य प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है। भोपाल के...