10.8 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराष्ट्रीयसजा माफी की अर्जी पर फैसले में देरी से सुप्रीम कोर्ट नाराज,...

सजा माफी की अर्जी पर फैसले में देरी से सुप्रीम कोर्ट नाराज, यूपी सरकार को लगाई फटकार, CM ऑफिस के कामकाज पर उठाए सवाल

Published on

नई दिल्ली,

सजा में समय से पहले रिहाई की अर्जियों पर फैसला लेने में देरी किए जाने पर सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया है. जस्टिस अभय एस ओक और जस्टिस ऑगस्टिन जॉर्ज मसीह ने सरकार की दलीलों पर असहमति जताई और कहा, हमारी गाइडलाइन और अर्जियों पर निर्णय लेने की समय-सीमा का पालन नहीं किया जा रहा है. बेंच ने कहा कि आपकी दलीलों को हम दृढ़ता से अस्वीकार करते हैं. जैसा आप कह रहे हैं वैसा नहीं किया जाता है. यूपी हमारे आदेशों का पालन क्यों नहीं कर रहा है? हम आपको इस तरह नहीं छोड़ेंगे. कोर्ट ने मुख्यमंत्री कार्यालय के कामकाज को लेकर भी सवाल किए हैं.

दरअसल, सजा में छूट और रियायत के आवेदनों के निपटान के लिए सुप्रीम कोर्ट ने अनिवार्य समय-सीमा तय की थी. इसका पालन नहीं किए जाने पर सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को कहा कि हमारे आदेश पारित करने के बाद भी आप 2-4 महीने कैसे ले सकते हैं?

‘फाइल अस्वीकार करने वाले अधिकारियों के नाम बताएं’
यूपी सरकार के वकील ने दलील दी कि इस मामले में सक्षम प्राधिकारी छुट्टी पर था. उम्मीद है कि वो आज वापस आ जाएगा. सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताई और कहा, आप एक हलफनामा दायर करें जिसमें कहा गया हो कि सीएम सचिवालय ने फाइल को स्वीकार नहीं किया. फाइल अस्वीकार करने वाले अधिकारियों का नाम भी उसमें हो. हमारे आदेशों के बावजूद ऐसे आचरण करने वाले अधिकारियों को सीएम सचिवालय के आला अधिकरियों को देखना चाहिए.

‘दोषियों के मौलिक अधिकारों से खेल रहे अधिकारी’
जस्टिस ओक ने कहा कि यह निर्लज्ज कृत्य है. वो अधिकारी दोषियों के मौलिक अधिकारों के साथ खेल रहे हैं. कोर्ट ने आदेश दिया कि इस पूरे प्रकरण में यह देखा गया है कि आचार संहिता समाप्त होने के बाद ही फाइल को यूपी सरकार के पास भेजा गया था. हम निर्देश देते हैं कि एडवोकेट राकेश कुमार उन जिम्मेदार लोगों के नाम पेश करें, जिन्होंने फाइल को स्वीकार करने से इनकार कर दिया था.

मामले में अब 20 अगस्त को सुनवाई
उत्तर प्रदेश की अतिरिक्त महाधिवक्ता गरिमा प्रसाद राज्य सरकार की तरफ से पेश हुईं. बेंच ने कहा, अपने आदेश की अवमानना पर किसी भी निर्णय से पहले हम निर्देश देते हैं कि सरकार शपथ पत्र यानी हलफनामा 14 अगस्त तक मुख्यमंत्री के कार्यालय में अधिकारियों के साथ हुए आवश्यक पत्राचार और नोटिंग के साथ कोर्ट में जमा किया जाए. अब इस मामले मे आगे की सुनवाई के लिए 20 अगस्त को सूचीबद्ध किया गया है.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...