9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलपैरालंपिक 2024: भारत को झटका, टोक्यो में बैडमिंटन में गोल्ड दिलाने वाला...

पैरालंपिक 2024: भारत को झटका, टोक्यो में बैडमिंटन में गोल्ड दिलाने वाला खिलाड़ी सस्पेंड

Published on

नई दिल्ली

बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) ने घोषणा की है कि भारत को टोक्यो पैरालंपिक में स्वर्ण पदक दिलाने वाले बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत को डोपिंग संबंधी नियमों के उल्लंघन के कारण 18 महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है। वह पेरिस पैरालंपिक खेलों में हिस्सा नहीं लेंगे। पेरिस में पैरालंपिक 28 अगस्त से 8 सितंबर तक चलेगा।

बीडब्ल्यूएफ ने बयान में कहा, “टोक्यो 2020 पैरालंपिक चैंपियन प्रमोद भगत को 18 महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है और वह पेरिस 2024 पैरालंपिक खेलों में भी हिस्सा नहीं लेंगे।” कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (CAS) ने भगत को 12 महीनों के भीतर तीन बार पता न बता पाने का दोषी पाया। बयान में कहा गया, ” 1 मार्च 2024 को कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन ऑफ स्पोर्ट (CAS) एंटी-डोपिंग डिवीजन ने भगत को 12 महीनों के भीतर तीन बार ठिकाने की जानकारी न देने के लिए बीडब्ल्यूएफ एंटी-डोपिंग नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया।”

अपील के बावजूद निलंबन का निर्णय बरकरार
अपील के बावजूद, सीएएस अपील डिवीजन ने निलंबन की पुष्टि करते हुए निर्णय को बरकरार रखा। एसएल3 एथलीट भगत पेरिस 2024 पैरालंपिक खेलों में हिस्सा नहीं लेंगे। 29 जुलाई 2024 को सीएएस अपील डिवीजन ने भगत की अपील को खारिज कर दिया। 1 मार्च 2024 के सीएएस एंटी-डोपिंग डिवीजन के फैसले की पुष्टि की। उनकी अयोग्यता की अवधि अब प्रभावी है।

भगत का शानदार प्रदर्शन
इस साल की शुरुआत में भगत ने थाईलैंड के पटाया में 2024 पैरा बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में इंग्लैंड के डेनियल बेथेल को कड़े मुकाबले में हराकर अपने पुरुष एकल SL3 खिताब का बचाव किया था। 35 वर्षीय भगत ने एक घंटे 40 मिनट तक चले मुकाबले में अपने प्रतिद्वंद्वी को 14-21, 21-15, 21-15 से हराया। भगत के लिए यह चौथा एकल विश्व खिताब था। इससे पहले उन्होंने 2015, 2019 और 2022 में तीन बार यही पदक जीता है। उन्होंने 2013 के संस्करण में वैश्विक चैंपियनशिप में पुरुष युगल स्वर्ण भी जीता है।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...