9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलमेडल जीतने के बाद वायरल हुई थी चीनी जिमनास्ट, अब घर लौटकर...

मेडल जीतने के बाद वायरल हुई थी चीनी जिमनास्ट, अब घर लौटकर रेस्टोरेंट में लोगों को परोस रही खाना

Published on

पेरिस

ओलंपिक के दौरान सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हुए थे। इसमें एक वीडिया ऐसा था जिसने सभी का ध्यान खींचा था। जिम्नास्टिक के बैलेंस बीम इवेंट की मेडल सेरेमनी के दौरान पोडियम पर इटली के दो जबकि चीन की एक एथलीट थी। इटली को गोल्ड और ब्रॉन्ज मिला था और उनके दोनों एथलीट मेडल को दांत से काट रही थीं। सिल्वर हासिल करने वालीं चीन एथलीट झोउ याकिन को मेडल काटने के बारे में शायद पता नहीं था। इटली के खिलाड़ियों को देखकर वह चौंक गईं। फिर मेडल की मुंह से दूर रखकर ही काटने की एक्टिंग करने लगीं। लोगों को उनका रिएक्शन खूब पसंद आ रहा था।

रेस्टोरेंट में काम कर रहीं याकिन
पेरिस ओलंपिक में मेडल जीतने वाले एथलीट इसका जश्न मना रहे हैं। अपने अपने देश लौटने के बाद उनका स्वागत हो रहा है। कई एथलीट छुट्टियों पर चले गए हैं। इस बीच झोउ याकिन चीन लौटने के बाद जो कर रही हैं, उसने सभी को चौंका दिया। वह चीन के हेंगयांग शहर की रहने वाली हैं। अपने घर लौटने के बाद जश्न मनाने की जगह अपने माता-पिता के रेस्टोरेंट में काम करके उनका हाथ बंटा रही हैं।

चीन लौटने के बाद का 18 साल की झोउ याकिन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें वह कस्टमर्स को खाना सर्व करती नजर आ रही हैं। उन्होंने चीन की ओलंपिक वाली जर्सी ही पहनी है। इसकी वजह से सोशल मीडिया झोउ की खूब तारीफ हो रही है।

झोउ याकिन का करियर
13 साल की उम्र से झोउ याकिन इवेंट में हिस्सा ले रही हैं। 2019 में उन्होंने ओलंपिक होप कप में गोल्ड मेडल जीता था। 2020 में चाइनीज इंडिविजुअल चैंपियंशिप में बैलेंस बीम में ही गोल्ड पर कब्जा जमाया। फिर इसी इवेंट में 2021 नेशनल गेम्स में गोल्ड जीता। 2023 वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर जीतने के बाद झोउ ने 2024 पेरिस ओलंपिक में भी सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...