9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेल'भारत सरकार की साजिश से हारी विनेश', राकेश टिकैत बोले- जब जज...

‘भारत सरकार की साजिश से हारी विनेश’, राकेश टिकैत बोले- जब जज वकील बन जाएगा तो सजा निश्चित है

Published on

नई दिल्ली

विनेश फोगाट ओलंपिक मामले पर राकेश टिकैत की तरफ से बढ़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि विनेश फोगाट के साथ साजिश हुई है और ये साजिश भारत सरकार ने की है। उन्होंने सवाल किया कि जब पूरी मैनेजमेंट की टीम विनेश के साथ थी तो अचानक उसका वेट कैसे बढ़ गया?

न्यूज एजेंसी PTI से बातचीत में राकेश टिकैत ने कहा, “एसकेएम का ही नहीं, पूरा देश ये कहता है कि विनेश फोगाट के साथ में साजिश हुई है। पूरी टीम उसके साथ थी, पूरे मैनेजमेंट के लोग थे, उसके बाद भी वेट बढ़ रहा है, क्या उनको बता नहीं कि खाने में क्या देना चाहिए, किस टाइम वेट बढ़ता-घटता है, किस टाइम उसका वेट होगा?”

‘विनेश फोगाट मामले में हो जाए जांच’
राकेश टिकैत ने आगे सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, “ये पूरा एक साजिश के तहत हुआ है, उसकी जांच हो जाए, उसमें निकलेगा लेकिन जांच करेगा कौन…जब जज वकील बन जाएगा तो सजा निश्चित है… तो ये तो भाई वकील भी ये ही और हाकिम भी ये ही… तो सजा तो निश्चित है…”

उन्होंने कहा कि विनेश फोगाट भारत के लोगों के दिल जीत गई लेकिन साजिश की वजह से हार गई। उन्होंने कहा, “…उसने भारत की जो आवाम है, जो जनता है, उसमें वो जीत गई लेकिन भारत सरकार की साजिश से हार गई, वो आएगी तो उसका सम्मान करेंगे।”

विनेश की अपील खारिज होने पर क्या बोला खेल जगत?
बुधवार को विनेश फोगाट की अपील खारिज होने के साथ ही उन्हें ओलंपिक में सिल्वर मेडल मिलने की उम्मीद भी खत्म हो गई। विनेश की अपील खारिज होने पर हॉकी खिलाड़ी PR श्रीजेश ने कहा कि यह निराशाजनक है लेकिन हम इसके बारे में कुछ नहीं कर सकते।

बजरंग पूनिया ने कहा कि विनेश से पदक छीन लिया गया। उन्होंने X पर पोस्ट कर कहा, “माना पदक छीना गया तुम्हारा इस अंधकार में, हीरे की तरह चमक रही हो आज पूरे संसार में।” बजरंग ने कहा, “विश्व विजेता हिंदुस्तान की आन बान शान , रूस्तम ए हिंद विनेश फौगाट आप देश की कोहिनूर हैं। पूरे विश्व में विनेश फौगाट विनेश फौगाट हो रहा है। जिनको पदक चाहिए, खरीद लेना 15-15 रुपये में।”

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...