9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलपेरिस में हार के बाद दिल्ली में जीतीं विनेश फोगाट; संजय सिंह...

पेरिस में हार के बाद दिल्ली में जीतीं विनेश फोगाट; संजय सिंह का ‘दबदबा’ खत्म! तदर्थ समिति को फिर WFI की कमान

Published on

नई दिल्ली

पेरिस में डिस्क्वालिफाई होने के बाद विनेश फोगाट CAS में अपना केस हार गईं। हालांकि दिल्ली हाई कोर्ट में उनकी जीत हुई। विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक ने दिल्ली हाई कोर्ट में रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के खिलाफ याचिका दायर की थी। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने एडहॉक समिति को रिस्टोर कर दिया है। अब रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया का सारा काम चुने गए अधिकारी नहीं बल्कि एड हॉक समिति ही देखेगी।

विनेश, बजरंग और साक्षी मलिक ने दायर की याचिका
विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और सत्यव्रत कादियान ने हाई कोर्ट में याचिका दायर करके अपील की थी कि डब्ल्यूएफआई पर लगा बैन न हटाया जाए। साथ ही सुप्रीम कोर्ट के किसी रिटायर जज को मैनेजमेंट का काम सौंपा जाए।

सचिन दत्ता ने सुनाया फैसला
न्यायमूर्ति सचिन दत्ता ने यह देखते हुए आदेश पारित किया कि समिति का विघटन अनुचित था। जस्टिस सचिन दत्ता ने कहा, ‘चूंकि यह न्यायालय इस निष्कर्ष पर पहुंचा है कि तदर्थ समिति (एड-हाक कमेटी) का विघटन अनुचित था, इसलिए यह आईओए द्वारा दिनांक 27.12.2023 के फैसले के तहत नियुक्त तदर्थ समिति के आदेश को बहाल करता है। हालांकि, आईओए को तदर्थ समिति का पुनर्गठन करने की छूट होगी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह एक बहु-सदस्यीय निकाय हो, जिसमें अंतरराष्ट्रीय महासंघों से निपटने में पारंगत प्रख्यात खिलाड़ी/खिलाड़ियों और/या विशेषज्ञ शामिल हों, ताकि यूडब्ल्यूडब्ल्यू के डब्ल्यूएफआई के संबंध में उठाए गए कदमों को लेकर किसी भी चिंता को दूर किया जा सके।’

खेल मंत्रालय के पास होगी आजादी
दिल्ली हाई कोर्ट ने यह भी कहा कि युवा मामले और खेल मंत्रालय ने 12 दिसंबर 2023 को जो आदेश दिया था उसे कभी भी वापस ले सकता है। खेल मंत्रालय ने अपने उस आदेश में आईओए से तदर्थ समिति गठित करने को कहा था।

अदालत ने कहा, ‘इसके अलावा, यह स्पष्ट किया जाता है कि तदर्थ समिति तब तक कार्य करना जारी रखेगी, जब तक कि प्रतिवादी संख्या 1/MYAS (युवा मामले और खेल मंत्रालय) द्वारा जारी दिनांक 24.12.2023 का आदेश लागू है। यदि परिस्थितियां ऐसी हों तो प्रतिवादी संख्या 1 उक्त आदेश को लौटाने/समीक्षा करने के लिए स्वतंत्र होगा। इस आदेश को इस संबंध में कोई सीमाएं या बाधाएं लगाने के रूप में नहीं समझा जाएगा।’

विनेश, बजरंग और साक्षी मलिक ने बीते साल रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्कालीन अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ धरना किया था। बीते साल दिसंबर में हुए चुनावों के बाद संजय सिंह फेडरेशन के अध्यक्ष चुने गए थे। हालांकि चुनावों के तीन बाद ही खेल मंत्रालय ने इस समिति पर बैन लगा दिया था।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...