24.2 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराजनीतिमहाराष्ट्र में क्यों नहीं हुआ चुनाव का ऐलान, मुख्य चुनाव आयुक्त ने...

महाराष्ट्र में क्यों नहीं हुआ चुनाव का ऐलान, मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताई ये वजह

Published on

नई दिल्ली,

चुनाव आयोग ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया है. उम्मीद थी कि महाराष्ट्र में भी चुनाव का ऐलान आयोग करेगा, क्योंकि पिछली बार महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव एक साथ हुए थे. मुख्य चुनाव आयुक्त ने इसकी वजह बताई है.

महाराष्ट्र चुनाव को लेकर क्या बोले मुख्य चुनाव आयुक्त?
उन्होंने प्रेस वार्ता में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि, महाराष्ट्र में अभी मानसून का समय चल रहा है. इसके लिए कई त्योहार भी हैं जो एक के बाद एक हैं. इसलिए इस बार महाराष्ट्र में चुनाव का ऐलान नहीं किया गया है. चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र चुनावों को लेकर कहा है कि इस बार महाराष्ट्र का चुनाव हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के साथ नहीं होगा.

महाराष्ट्र में मानसून और कई त्योहार
आयोग ने बताया कि हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में चुनाव एक साथ कराए जा रहे हैं, लेकिन महाराष्ट्र में मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए चुनाव बाद में होंगे. आयोग ने कहा कि महाराष्ट्र में इस समय मानसून है, जिससे मतदाता सूचियों का काम लंबित है। इसके अलावा, पितृपक्ष, दिवाली, और गणेश चतुर्थी जैसे प्रमुख त्योहार भी आ रहे हैं, जिससे चुनाव प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है.

26 नवंबर को पूरा हो रहा है महाराष्ट्र में विधानसभा का कार्यकाल
आयोग ने स्पष्ट किया कि संविधान के तहत विधान सभा का कार्यकाल पूरा होने के छह महीने पहले तक चुनाव कराए जा सकते हैं, और यह आयोग का विशेषाधिकार है. बता दें कि महाराष्ट्र में विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को पूरा हो रहा है.

‘त्योहार तो हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में भी हैं…’, एक्सपर्ट ने उठाए सवाल
मुख्य चुनाव आयुक्त की इस दलील को लेकर एक्सपर्ट ने भी अपनी राय दी है. विनोद अग्निहोत्री ने कहा कि चुनाव आयोग ने दो राज्यों के विधानसभा चुनावों का ऐलान कर दिया है, लेकिन उन्होंने महाराष्ट्र या अन्य राज्यों जहां अगले ही कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं, वहां के लिए कोई घोषणा नहीं की है, इसके पीछे क्या वजह है, यह कह नहीं सकते. महाराष्ट्र को लेकर CEC ने दलील दी है कि वहां मानसून है, या गणेश चतुर्थी है या दशहरा-दीपावली है. तो ये सारे त्योहार तो हरियाणा में भी हैं, जम्मू-कश्मीर में भी हैं.

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...