24.2 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराजनीतिबिहटा में नया एयरपोर्ट, बेंगलुरु में मेट्रो के तीसरे फेज का निर्माण,...

बिहटा में नया एयरपोर्ट, बेंगलुरु में मेट्रो के तीसरे फेज का निर्माण, कैबिनेट मीटिंग में मोदी सरकार ने इन प्रस्तावों को दी मंजूरी

Published on

नई दिल्ली,

मोदी सरकार ने केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में बिहार को बड़ा तोहफा दिया है. बजट 2024-25 में बिहार में नए एयरपोर्ट के ऐलान के बाद अब कैबिनेट की बैठक में सरकार ने पटना से थोड़ी दूर बिहटा में एयरपोर्ट के निर्माण के लिए 1,413 करोड़ रुपये के अनुमानित बजट को मंजूरी दे दी है. सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार ने इंफ़्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में कई बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी दी है.

बिहार को मिलेगा एक और एयरपोर्ट
कैबिनेट के फैसलों के मुताबिक बिहटा में एक नए सिविल एन्क्लेव का निर्माण किया जाएगा. इस एयरपोर्ट को A-321/B-737-800/A-320 प्रकार के विमानों के परिचालन के अनुरूप बनाया जाएगा. एयरपोर्ट पर 10 पार्किंग बे भी बनाया जाएगा और एप्रन का भी निर्माण किया जाएगा. बिहटा में साल 2026 तक 1413 करोड़ की मदद से यह नया एयरपोर्ट बनकर तैयार होगा.

बागडोगरा एयरपोर्ट पर नया सिविल एन्कलेव
इसके अलावा कैबिनेट मीटिंग में पश्चिम बंगाल के बागडोगरा एयरपोर्ट पर नए सिविल एन्क्लेव और मौजूदा टर्मिनल के विकास के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है. कैबिनेट ने इसके लिए 1,549 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत को मंजूरी दी है. नए सिविल एन्कलेव को A-321 प्रकार के विमानों के परिचालन के अनुरूप बनाया जाएगा और 10 पार्किंग बे और एप्रन का निर्माण भी इसमें शामिल है.

बेंगलुरु में मेट्रो के तीसरे फेज को मिली मंजूरी
केंद्रीय रेल और सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट मीटिंग के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि एयरपोर्ट के अलावा बेंगलुरु मेट्रो रेल परियोजना के तीसरे फेज में 2 कॉरिडोर के निर्माण को भी मंजूरी दी गई है. कॉरिडोर-1 जेपी नगर से केम्पापुरा तक होगा जिसमें 21 स्टेशन होंगे जबकि कॉरिडोर 2 कदबागेरे से लेकर होसाहल्ली तक बनेगा जिसमें 9 मेट्रो स्टेशन होंगे. इसमें करीब 15611 करोड़ रुपये खर्च होंगे.

महाराष्ट्र में मेट्रो सेवा का होगा विस्तार
इसके अलावा कैबिनेट मीटिंग में इंफ़्रास्ट्रक्चर से जुड़े कई अन्य प्रोजेक्ट्स को भी मंजूरी मिली है. मुंबई से सटे ठाणे में इंट्रीग्रल रिंग मेट्रो को मंजूरी मिली है जिसकी लंबाई 29 किमी होगी और इसमें 22 स्टेशन होंगे. इसकी अनुमानित लागत 12 हजार 200 करोड़ रुपये हैं. पुणे में भी मेट्रो के विस्तार को मंजूरी दी गई है और वहां स्वारगेट से काटरेज तक मेट्रो का एक्सटेंशन होगा जिसमें तीन नए स्टेशन जुड़ेंगे.

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...